ट्रंप की बहू ने 12 साल की शादी में पैदा किए 5 बच्चे, पढ़ें उनके इश्क की कहानी

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बेटे और उद्योगपति डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर अपनी पत्‍नी वेनेसा से अलग हो रहे हैं। दोनों की शादी को 12 वर्ष हो चुके हैं और उनके पांच बच्‍चे हैं। वेनेसा और ट्रंप जूनियर की मानें तो उनके बच्‍चे उन दोनों की प्राथमिकता हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बेटे और उद्योगपति डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर अपनी पत्‍नी वेनेसा से अलग हो रहे हैं। दोनों की शादी को 12 वर्ष हो चुके हैं और उनके पांच बच्‍चे हैं। वेनेसा और ट्रंप जूनियर की मानें तो उनके बच्‍चे उन दोनों की प्राथमिकता हैं और दोनों हमेशा अपने बच्‍चों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। दोनों ने एक आफिशियल स्‍टेटमेंट जारी कर अपने तलाक का ऐलान किया है और कहा है कि दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए सम्‍मान पहले की तरह ही होगा। पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले ट्रंप जूनियर अपने पिता के रिटायरमेंट के बाद अब उनका कारोबार संभाल रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं वेनेसा और कहां से उनकी और ट्रंप जूनियर की लवस्‍टोरी शुरू हुई थी।

मॉडल वेनेसा नजर आईं हैं एक हॉलीवुड फिल्‍म में

मॉडल वेनेसा नजर आईं हैं एक हॉलीवुड फिल्‍म में

40 वर्ष की वेनेसा का नाम वेनेसा हेडेन है और वह एक मॉडल रही हैं। वेनेसा मशहूर मैगजीन हार्पर बाजार के कवर पेज पर भी आ चुकी हैं। उन्‍होंने अपनी सक्‍सेफुल पर्स और बैग रेंज भी लॉन्‍च की थी। वेनेसा का बचपन न्‍यूयॉर्क के पॉश इलाके में बिता है। साल 2003 में वेनेसा एक फिल्‍म 'समथिंग गॉट्टा गिव' में भी नजर आ चुकी हैं।

डेट कर चुकी हैं लियोनॉर्डो डी कैप्रियो को

डेट कर चुकी हैं लियोनॉर्डो डी कैप्रियो को

ट्रंप जूनियर से शादी होने से पहले वेनेसा ने टाइटैनिक से हर लड़की के दिल में जगह बनाने वाले हॉलीवुड एक्‍टर लियोनॉर्डो डी कैप्रियो को भी डेट किया था। उस समय स्‍टार मैगजीन ने दोनों के अफेयर पर लिखा था कि लियोनॉर्डो, वेनेसा के प्‍यार में इस कदर पागल हैं कि अब वह पूरी तरह से 'वन-वुमैन मैन' बन चुके हैं।

पिता ट्रंप ने करवाई थी बेटे की मुलाकात

पिता ट्रंप ने करवाई थी बेटे की मुलाकात

वेनेसा और ट्रंप जूनियर की मुलाकात दरअसल राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने करवाई थी। साल 2003 में ट्रंप ने पांच मिनट के लिए दोनों को एक-दूसरे से एक शो के दौरान इंट्रोड्यूस करवाया था और छह हफ्ते बाद दोनों की मुलाकात एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। वेनेसा हालांकि शुरुआत में ट्रंप जूनियर से बिल्‍कुल भी मिलना नहीं चाहती थीं। तीन बार दोनों की मीटिंग की कोशिशें ट्रंप ने की और तब कहीं जाकर वेनेसा ट्रंप जूनियर से मिली थीं।

 ट्रंप जूनियर का कंट्रोवर्शियल प्रपोजल

ट्रंप जूनियर का कंट्रोवर्शियल प्रपोजल

ट्रंप जूनियर ने साल 2004 में वेनेसा को शादी के लिए प्रपोज किया और उनका यह मैरिज प्रपोजल विवादों में घिर गया। ट्रंप जूनियर ने वेनेसा को वह डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया था जो उन्‍हें किसी शोरूम के इनॉग्रेशन पर मिली थी। इसके बाद ट्रंप जूनियर को मीडिया ने सस्‍ती मानसिकता वाला इंसान तक कह डाला था। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने उस समय लिखा था कि यह काम तो डोनाल्‍ड ट्रंप के लिए बड़ी दिलेरी का काम होता। ट्रंप जूनियर जो कि इतने बड़े बिजनेसमैन के बेटे हैं उन्‍हें हर पल सावधानी बरतनी चाहिए।

2005 में हुई शादी

2005 में हुई शादी

ट्रंप जूनियर और वेनेसा की शादी साल 2005 में ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट में हुई थी। इस शादी में 370 मेहमान इकट्ठा हुए थे। शादी के वेनेसा ने अपनी ही डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी और इस शादी में अमेरिका के हाई-प्रोफाइल लोगों और सेलेब्रिटीज ने शिरकत की थी। आज दोनों के पांच बच्‍चे हैं, ट्रिसटैन, स्‍पेंसर, काई मैडिसन, कोल और डोनाल्‍ड जॉन ट्रंप III।

ट्रंप को वेनेसा ने कहा पागल

ट्रंप को वेनेसा ने कहा पागल

जिस समय ट्रंप, वेनेसा और अपने बेटे की मुलाकात कराना चाहते थे, उस समय वेनेसा ट्रंप की कोशिशों से काफी असहज महसूस करने लगी थीं। एक दो नहीं ट्रंप ने तीन बार कोशिश की और तब जाकर कहीं वेनेसा और ट्रंप जूनियर मिले। वेनेसा ने इस वजह से उस समय बयान दिया था, 'डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर एक पागल पिता के साथ रहते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+