डोनाल्‍ड ट्रम्‍प ने फिर फोड़ा टैरिफ बम! 6 देशों को जारी किया लेटर, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff

Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार कोनया टैरिफ बम फोड़ दिया है। ट्रम्‍प ने दुनिया के छह देशों के लिए टैरिफ पत्र जारी किया है। ये देश अल्जीरिया, ब्रुनेई, इराक, लीबिया, मोल्दोवा और फिलीपींस सहित है। इन छह देशों में सबसेज्‍यादा टैरिफ अल्‍जीरिया, इराक और लीबिया पर लगाया है।

अमेरिका राष्‍ट्रपति द्वारा भेजे गए टैरिफ लेटर में अल्जीरिया, इराक और लीबिया पर 30%, ब्रुनेई और मोल्दोवा पर 25% और फिलीपींस पर 20% की दर से टैरिफ लगाने की बात कही गई है।

Donald Trump

गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प ने अप्रैल में लगभग सभी व्यापारिक भागीदारों पर 10% शुल्क लगाया था, लेकिन उन्होंने कई अर्थव्यवस्थाओं के लिए हाई टैरिफ दरें लगाई और फिर रोक दिया। टैरिफ की नई दरें आज 10 जुलाई से प्रभावी होने की समय सीमा थी, जिसे ट्रम्प ने आगे बढ़ाकर 1 अगस्त कर दिया।

बता दें बीते सप्‍ताह से ही देशों को उनके प्रोडक्‍ट्स पर बढ़ाई गई अमेरिकी टैरिफ दरों वाले पत्र अमेरिका द्वारा जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को 6 देशों को नई टैरिफ दरों से संबंधित लेटर जारी कर दिया गया है। ट्रम्प ने देशों से आग्रह किया कि वे शुल्क से बचने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में उत्पादों का निर्माण करें, जबकि नेताओं द्वारा लेवी का बदला लेने पर आगे बढ़ने की धमकी दी।

तांबे और फार्मास्यूटिकल्स पर भी टैरिफ

विभिन्न देशों के सामानों को लक्षित करने वाले टैरिफ के अलावा, ट्रम्प ने जनवरी में स्टील, एल्यूमीनियम और ऑटो पर क्षेत्र-विशिष्ट शुल्क भी लगाए हैं। मंगलवार को ट्रम्प ने कहा कि तांबे और फार्मास्यूटिकल्स पर भी टैरिफ आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+