रिपब्लिकन उम्मीदवारी जीतने के बाद ट्रंप बोले 'अमेरिका फर्स्ट'
वॉशिंगटन। नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए क्लीवलैंड में रिपब्लिकन पार्टी ने बिजनेस टायकून डोनाल्ड ट्रंप को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

क्लीवलैंड में पार्टी का कंवेशन चल रहा है और इस कार्यक्रम से रिपब्लिकन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश जैसे नेताओं ने दूरी बनाकर रखी है।
पार्टी के औपचारिक ऐलान के बाद ट्रंप ने ट्विटर पर अपनी खुशी का इजहार किया और कहा कि वह कड़ी मेहनत करेंगे। ट्रंप ने वादा किया कि वह पार्टी को शर्मिंदा नहीं होने देंगे।
ट्रंप ने चुनावों के लिए 'अमेरिका फर्स्ट' का नारा दिया है। ट्रंप ने उम्मीदवारी की रेस में अपने 16 प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ा है।
गुरुवार यानी 21 जुलाई को कंवेशन में ट्रंप औपचारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी स्वीकार करेंगे और भाषण भी देंगे। अब चुनाव के मैदान में ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन से उनका मुकाबला होगा। हालांकि क्लीवलैंड में डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ी मुहिम चल रही है।
जहां 'सिटीजन फॉर ट्रंप' जैसे ग्रुप ट्रंप को जिताने में जुटे हुए हैं तो वहीं 'स्टैंड टुगेदर अगेंस्ट ट्रंप' और 'ब्लैक लाइव्स मैटर' जैसे ग्रुप ट्रंप के खिलाफ मोर्चा निकाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications