डोनाल्ड ट्रंप मेरी दुल्हन नहीं, जो मैं अमेरिका पर ध्यान दूं - पुतिन

शियामेन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन एक बार फिर चर्चा में है और इस बार उन्होंने जो बात कही है, उससे आपकी भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, मंगलवार को चीन के शियामेन शहर में पुतिन प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे, तभी कुछ पत्रकारों ने उनसे अमेरिका की घरेलू राजनीति पर सवाल कर दिए। इस पर पुतिन ने कहा, 'मुझे लगता है कि किसी देश की घरेलू राजनीति पर चर्चा करना सही नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप कोई मेरी दुल्हन नहीं हैं'।

'ट्रंप मेरी दुल्हन नहीं, जो मैं अमेरिका पर ध्यान दू' - पुतिन

मीडिया से सवाल-जवाब के दौरान पुतिन ने इस बात का खंडन किया कि उनकी नजर में अमेरिकी राष्ट्रपति अनुभवहीन है। पत्रकारों ने जब सवाल पूछा कि क्या अगर ट्रंप महाभियोग चलाया जाता है तो रूस किस प्रकार से महसूस करेगा। इस पर पुतिन ने कहा, मैं क्यों अमेरिकी राजनीति पर ध्यान दूं, न तो डोनाल्ड ट्रंप मेरी दुल्हन हैं और ना ही मैं उनका दूल्हा। हम दोनों अपनी-अपनी सरकारें चला रहे हैं। अमेरिकी की घेरलू राजनीति पर चर्चा करना रूस के लिए बेहद गलत होगा।

प्रेस कांफ्रेंस में पुतिन ने नॉर्थ कोरिया पर आर्थिक पाबंदी को लेकर अमेरिका की नीतियों पर प्रहार करते हुए इसे 'बेकार' बताया है। नॉर्थ कोरिया पर रूस और अमेरिका के बीच ठनी हुई है। जहां एक तरफ अमेरिका दुनिया को नॉर्थ कोरिया पर आर्थिक पाबंदी की बात कह रहा है तो वहीं रूस ने ट्रंप की नीतियों पर सहमति नहीं जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+