VIDEO: ट्रंप ने की प्रेस कांफ्रेंस में महिला पत्रकार की बेइज्जती
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच शुरू से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है। अपने देश की मीडिया को फेक न्यूज की इंडस्ट्री बताने वाले ट्रंप कई पत्रकारों का खुल्लेआम मजाक भी उड़ा चुके हैं। रोज गार्डन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंगलवार को एबीसी की महिला पत्रकार का ट्रंप मजाक उड़ाया है, जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। ट्रंप जब एबीसी की महिला पत्रकार का मजाक उड़ा रहे थे, उस वक्त उनके पीछे खड़े व्हाइट हाउस के अधिकारी भी हंस रहे थे।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ट्रेड डील के सवाल पर जवाब देने के बाद ट्रंप ने एबीसी की केसिलिया वेगा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप पूछिए। ट्रंप ने धीरे से बोल रहे थे, 'वह हैरान हो गई है कि मैंने उसको चुना है। वह एक राज्य की तरह सदमे में है।' महिला पत्रकार ने जब कहा कि नहीं मैं नहीं (हैरान) हूं, थैंक यू मिस्टर प्रेसिडेंट। तभी ट्रंप ने कहा, 'ठीक है, मुझे पता है तुम नहीं सोच रही हो। तुम कभी सोच भी नहीं सकती।'
ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद एबीसी के पत्रकार ने आई एम सॉरी (मुझे सुनाई नहीं दिया), तभी ट्रंप ने कहा कि कोई बात नहीं अपना सवाल पूछिए। वेगा ने ट्रंप से जस्टिस ब्रेट कावनहॉग पर चल रही एफबीआई इन्वेस्टिगेशन पर सवाल किया, तभी ट्रंप ने इसका जवाब देना सही नहीं समझा। ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि तुम्हारे सवालों का जवाब देना चाहिए, क्योंकि अभी मैं ट्रेड से जुड़े सवालों के जवाब दे रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications