अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कोरोना टेस्ट निगेटिव
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। व्हाइट हाउस के फिजिशियन ने इस बात की जानकारी दी है कि ट्रंप का रैपिड टेस्ट हुआ है, जोकि निगेटिव आया है। ट्रंप का कोरोना टेस्ट 10 दिन बाद हुआ है, जिसमे वह पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए हैं। व्हाइट हाउस के डॉक्टर सीन कॉनली ने एक मेमो रिलीज करके इस बाबत जानकारी दी, उन्होंने बताया कि मैं आप लोगों के साथ यह जानकारी साझा कर सकता हूं कि ट्रंप कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। डॉक्टर ने बताया कि यह टेस्ट कई अहम मानकों के आधार पर कई बार किया गया है, जिसके बाद इसके रिजल्ट निगेटिव आए हैं।
Recommended Video

बता दें कि इससे पहले शनिवार को व्हाइट हाउस के डॉक्टर सीन कॉनले ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप से अब किसी को भी कोरोना का खतरा नहीं है, अब ट्रंप अपने सार्वजनिक जीवन में लौट सकते हैं। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप पिछले हफ्ते शुक्रवार को बीमार हो गए थे, उन्हें बुखार आ गया था। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जोकि पॉजिटिव आया था। शनिवार को 10 दिन के बाद उनका फिर से कई बार कोरोना एंटीजन टेस्ट किया गया। खुद ट्रंप ने कहा था कि अब वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और रैलियां करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि मैं एकदम बढ़िया महसूस कर रहा हूं, मैं रैलियां करने के लिए तैयार हूं। यही नहीं ट्रंप ने कहा कि मैं अब कोरोना वायरस से इम्यून हूं, यानि अब मुझे कोरोना नहीं हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications