दो वर्ष में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बोले 8,158 झूठ, वॉशिंगटन पोस्‍ट का दावा

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने साल 2017 में सत्‍ता संभाली थी। उन्‍हें व्‍हाइट हाउस में दो वर्ष पूरे हो चुके हैं। उनके दो वर्षों के कार्यकाल पर अखबार वॉशिंगटन पोस्‍ट की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में उनके उन वादों की हकीकत जानने की कोशिश की गई जो उन्‍होंने चुनाव के समय किए थे। वॉशिंगटन पोस्‍ट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप ने राष्‍ट्रपति बनने के बाद से 8,158 झूठ बोले हैं या गुमराह करने वाले वादे किए हैं। आपको बता दें कि अमेरिक‍ा में इस समय शटडाउन जारी है। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन है। ट्र्रंप इस बात पर अड़े हुए हैं कि उन्‍हें मैक्सिको बॉर्डर वॉल के लिए अमेरिकी कांग्रेस से जब तक 5.7 बिलियन डॉलर की रकम नहीं मिलेगी शटडाउन खत्‍म नहीं होगा।

donald-trump-poll-100

सबसे ज्‍यादा झूठ इमीग्रेशन को लेकर

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अपने कार्यकाल के पहले साल हर दिन ट्रंप ने तकरीबन छह बार गुमराह करने वाले दावे किए जबकि दूसरे वर्ष उन्होंने तीन गुना तेजी से हर दिन ऐसे करीब 17 दावे किए। वॉशिंगटन पोस्‍ट ने इस रिपोर्ट को फैक्‍ट चेकर का टाइटल दिया है। इस रिपोर्ट में कई आंकड़ों का हवाला दिया गया है। इस रिपोर्ट में राष्‍ट्रपति ट्रंप की ओर से दिए गए हर बयान को एनालाइज किया गया है और उसे क्‍लासीफाइड किया गया है। अखबार के मुताबिक इसमें राष्ट्रपति के दूसरे साल किए गए ऐसे 6000 से ज्यादा आश्चर्यजनक दावे शामिल हैं। ट्रंप ने सबसे ज्यादा गुमराह करने वाले दावे इमीग्रेशन को लेकर किए हैं।

इस संबंध में वह अब तक 1,433 दावे कर चुके हैं जिनमें बीते तीन हफ्तों के दौरान किए गए 300 दावे शामिल हैं। ट्रंप, विदेश नीति को लेकर 900 दावे कर चुके है। इसके बाद व्यापार (854), अर्थव्यवस्था (790) और नौकरियों (755) का नंबर आता है। अन्य मामलों को लेकर भी ट्रंप 899 बार दावे कर चुके हैं, जिसमें मीडिया और अपने दुश्मन कहे जाने वाले लोगों पर गुमराह करने वाले हमले शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 82 दिन या अपने कार्यकाल के करीब 11 प्रतिशत समय में ही ट्रंप का कोई दावा दर्ज नहीं किया गया। इसमें ज्यादातर वह समय है जिसमें वह गोल्फ खेलने में व्यस्त थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+