अमेरिकी रक्षा बजट में राष्‍ट्रपति ट्रंप ने किया एतिहासिक इजाफे का वादा

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को रक्षा खर्च में चाहिए और इजाफा। ट्रंप अमेरिकी रक्षा बजट में कर सकते हैं 10 प्रतिशत का इजाफा और अमेरिकी रक्षा बजट हो सकता है 603 बिलियन डॉलर।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को रक्षा बजट में एतिहासिक इजाफा करने को तैयार हैं। हालांकि इसके लिए उन्‍हें अमेरिकी कांग्रेस में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस ने अगर उनकी योजना को मंजूरी नहीं दी तो फिर उनकी योजना खटाई में पड़ सकती है।

अमेरिकी-रक्षा-बजट-में-ट्रंप-किया-एतिहासिक-इजाफे-का-वादा

603 बिलियन डॉलर का अमेरिकी रक्षा बजट

ट्रंप ने पेंटागन का बजट 603 बिलियन अमेरिकी डॉलर करने कर प्रस्‍ताव दिया है। ट्रंप क मानना है कि अमेरिका को इराक और अफ्रगानिस्‍तान में काफी नुकसान हुआ है और इसे दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्‍ट में नंबर वन पर रखना है। ट्रंप की इस योजना को डेमोक्र‍ेटिक सांसदों का विरोध झेलना पड़ रहा है। उनका कहना है कि रक्षा बजट में हो रहे अतिरिक्‍त खर्च में कटौती का प्रस्‍ताव दिया गया है। ज्‍यादा मिलिट्री खर्च की वजह से पर्यावरण और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों पर असर पड़ेगा। वहीं व्‍हाइट हाउस के बजट अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से रक्षा बजट में 54 बिलियन डॉलर या 10 प्रतिशत इजाफे का प्रस्‍ताव दिया गया है। इन अधिकारियों की ओर से बजट का प्‍लान तैयार किया गया है। व्‍हाइट हाउस बजट डायरेक्‍टर मिक मुलवाने ने कहा है कि योजना के जरिए पेंटागन के बजट को 603 बिलियन डॉलर करने का प्रस्‍ताव है। हालिया वित्‍तीय वर्ष में पेंटागन ने हालिया वित्‍त वर्ष जो सितंबर 2016 में खत्‍म हुआ है उसमें बजट का सिर्फ तीन प्रतिशत ही खर्च किया है।

दूसरे देशों की आर्थिक मदद में होगी कटौती

बजट खर्च में इजाफा देश की 2.5 प्रतिशत की महंगाई दर से ज्‍यादा होगा। सीनेट की आर्म्‍ड सर्विसेज कमेटी के रिपब्लिकन चेयरमैन जॉन मैक्‍केन ने कहा कि राष्‍ट्रपति ट्रंप का मकसद पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के डिफेंस बजट से सिर्फ तीन प्रतिशत ज्‍यादाका डिफेंस बजट तैयार करना है। ओबामा की ओर से तैयार डिफेंस बजट ने सेना को वित्‍तीय मुश्किलों, कम क्षमतावान और देश की सुरक्षा पर बढ़ते खतरों के लिए तैयार होने में ए‍क विरोधी माहौल तैयार किया है। रक्षा बजट में इजाफे को नॉन-डिफेंस स्‍पेंडिंग में कटौती करके संतुलित किया जाएगा, जिसमें बड़ी स्‍तर पर दूसरे देशों को मिल रही आर्थिक मदद भी शामिल है। मैक्‍केन ने कहा है कि वह सेना के बजट में हल्‍की बढ़ोतरी के लिए वोट नहीं करेंगे और उनका ख्‍याल है कि सीनेट में भी इसे विरोध का सामना करना पड़ सकता है। ट्रंप ने स्‍टेट गर्वनर्स को बताया है कि उनकी योजना डिफेंस बजट में एतिहासिक इजाफे की है जिससे अमेरिका की सेनाओं को फिर से निर्मित किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+