डोनाल्ड ट्रंप कूड़े का ट्रक चलाते आए नजर, जो बाइडेन-कमला हैरिस का उड़ाया मजाक
अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच सीधा मुकाबला है। इस चुनाव में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस पूरे चुनाव अभियान में डोनाल्ड ट्रंप अपने खास अंदाज की वजह से लगातार चर्चा में हैं। इस बार डोनाल्ड ट्रंप कूड़े का ट्रक चलाते नजर आ रहे हैं। ट्रंप अपने बोइंग 757 से उतरते हैं और कूड़े के ट्रक पर चढ़ते हैं।
जिस ट्रक पर ट्रंप चढ़ते हैं उसपर मेक अमेरिका ग्रेट अगेन लिखा है। हालांकि दो बार कोशिश के बाद ट्रंप इस ट्रक पर चढ़ पाते हैं। ट्रक में बैठने के बाद जब मीडिया वाले उनसे बात करते हैं तो वो कहते हैं कि मेरा कूड़े का ट्रक कैसा है। यह कमला हैरिस और जो बाइडेन के सम्मान में है। ट्रंप ने इस दौरान नारंगी और पीली रंग की सेफ्टी जैकेट पहन रखी है। इसके अँदर वह सफेद शर्ट और लाल रंग की टाइ पहने हुए हैं।

दरअसल जो बाइडेन ने ट्रंप के समर्थकों को कचरा कहा था, जिसके बाद ट्रंप ने कचरे का ट्रक चलाकर उनका मजाक उड़ाया है। न्यूयॉर्क में मैडिसन स्क्वायर गार्डन रैली के दौरान ट्रंप समर्थकों ने कॉमेडिनय टोनी हिंचक्लिफ ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि प्यूर्टो रिको को आइलैंड ऑफ गारबेज बताया था। जिसके बाद वह निशाने पर हैं।
बाइडेन ने कहा था कि मैं उस प्यूर्टो रिकन को नहीं जानता हूं, जहां पर प्यूर्टो रिको रहते हैं, मेरे गृहराज्य डेलोवेयर में लोग सभ्य, अच्छे और सम्मानीय हैं। बाइडेन ने कहा कि यहां केवल ट्रंप के समर्थकों को ही कूड़ा-कचरा फैलाते हुए देखता हूं।
डोनाल्ड ट्रंप का नवीनतम सार्वजनिक स्टंट विस्कॉन्सिन के ग्रीन बे में एक कचरा ट्रक में पहुंचना था, जो राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा की गई एक विवादास्पद टिप्पणी का एक स्पष्ट जवाब था। सुरक्षा बनियान पहने हुए, ट्रंप की उपस्थिति बिडेन की टिप्पणी को उजागर करने के उद्देश्य से एक नाटकीय इशारा था, जिसे पूर्व राष्ट्रपति और उनके समर्थकों ने कचरा कहकर व्याख्यायित किया। यह कदम 2024 के चुनाव से पहले बिडेन के शब्दों का उनके और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ इस्तेमाल करने की ट्रंप की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications