जब हिंसा की आग में जल रहा था अमेरिका, स्टेज पर डांस कर रहे थे Donald Trump! Video Viral
Donald Trump dance Video: फोर्ट ब्रैग में अमेरिकी सेना के समारोह के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सख्त भाषण के बाद जब Village People के गाने YMCA पर अपना खास हाथ हिलाने वाला डांस किया, तो वहां मौजूद सैनिक जोरदार तालियों और हंसी से गूंज उठे। उनका यह डांस मूव सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जहां लोग इसे मज़ेदार और उनके अलग अंदाज वाला पल बता रहे हैं। वहीं अमेरिका में इमीग्रेशन को लेकर हुई छापेमारी को लेकर लॉस एंजिल्स में बवाल जारी है। इस बीच ट्रंप का डांस करते हुए वीडियो कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। लोग इसको लेकर ट्रंप पर निशाना साध रहे हैं।
खूब बजी तालियां
दरअसल, ट्रंप नॉर्थ कैरोलिना के इस आर्मी बेस पर अमेरिकी सेना के स्थापना का जश्न मनाने पहुंचे थे। मंच से उतरते वक्त जैसे ही YMCA गाना बजा, ट्रंप ने अपने पहचान वाले हाथ झुलाने वाले डांस स्टेप्स करने शुरू कर दिए। उन्हें इस अंदाज़ में देखकर वहां मौजूद फौजियों ने खूब तालियां बजाईं और हंसी-ठिठोली की।

लॉस एंजेलिस हिंसा पर भी बोले ट्रंप
इस दौरान उन्होंने लॉस एंजेलिस हिंसा पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि, मैं कैलिफ़ोर्निया के लॉस एंजेलिस में पैदा हुई स्थिति पर कुछ कहना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि, 4,000 से ज्यादा नेशनल गार्ड के जवान और 700 मरीन को प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए तैनात किया गया है। ये प्रदर्शन फेडरल इमिग्रेशन रेड्स (छापों) के बाद भड़के थे।
विरोधियों पर भड़के
ट्रंप ने कहा, एलए की पुलिस बहुत अच्छी है, लेकिन वो उतनी आक्रामक नहीं थी जितने हमारे सैनिक। हमारे सैनिकों ने वाकई में आक्रामक रूप अपनाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम और लॉस एंजेलिस की मेयर कैरेन बैस पर आरोप लगाया कि वे हालात को काबू में रखने में नाकाम रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications