Trump Rx website: कॉपी कैट निकले ट्रंप? PM मोदी की इस योजना को हूबहू अमेरिका में अपने नाम के साथ किया लॉन्च
Trump Rx Website: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने फैसले से दुनिया को चौंका दिया है। अमेरिका में दवाओं की आसमान छूती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने 'ट्रंप Rx' (Trump Rx) नाम से एक नई फेडरल वेबसाइट लॉन्च की है। इस पहल को भारत के 'प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र' योजना की तर्ज पर देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती और सुलभ दवाएं उपलब्ध कराना है।
ट्रंप का दावा है कि यह अमेरिकी इतिहास में दवाओं के दामों में अब तक की सबसे बड़ी कटौती होगी। व्हाइट हाउस से इस योजना का ऐलान करते हुए उन्होंने इसे "वेरी बिग डील" करार दिया है।

Donald Trump health care plan 2026: क्या है 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' मॉडल और कैसे मिलेगी छूट?
'ट्रंप Rx' एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां 40 से अधिक प्रिस्क्रिप्शन दवाओं पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। इस योजना का सबसे क्रांतिकारी हिस्सा है 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' मूल्य निर्धारण। इसका सीधा मतलब यह है कि दवा कंपनियां अमेरिका से अब वही न्यूनतम कीमत वसूलेंगी, जो वे दुनिया के किसी भी अन्य अमीर देश से लेती हैं। ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि अमेरिकी नागरिक अब पूरी दुनिया की दवाओं की सब्सिडी नहीं भरेंगे। उपभोक्ता इस साइट से डिजिटल कूपन डाउनलोड कर देशभर की फार्मेसियों में रियायती दरों पर दवाएं खरीद सकेंगे।
ये भी पढ़ें: US Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच आज मस्कट में निर्णायक वार्ता, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
फाइजर और एली लिली जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल
व्हाइट हाउस के अनुसार, दुनिया की 17 सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से 16 इस नई व्यवस्था पर सहमत हो गई हैं। शुरुआती लिस्ट में फाइजर, एस्ट्राजेनेका, एली लिली और नोवो नॉर्डिस्क जैसी दिग्गज कंपनियों की दवाएं शामिल हैं। सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज के एडमिनिस्ट्रेटर मेहमत ओज ने बताया कि अब किसी भी अमेरिकी को पैसे की कमी के कारण दवा की दुकान से खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सख्त टैरिफ नीति के दबाव के कारण ही विदेशी दवा कंपनियां इस कटौती के लिए राजी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: India US Trade Deal: अमेरिकी सांसद ने भारत के पक्ष में बोलते हुए ट्रंप की क्यों लगा दी क्लास, क्या है मामला?
Affordable medicine USA: क्या 'जनऔषधि' की राह पर चला अमेरिका?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लॉन्च की गई 'ट्रंप Rx' योजना को भारत के 'प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र' मॉडल की सीधी नकल (Copy) माना जा रहा है। जिस तरह पीएम मोदी ने जेनेरिक दवाओं के जरिए भारत में इलाज को सस्ता बनाया, उसी "अफोर्डेबल हेल्थकेयर" विजन को अब ट्रंप अमेरिका में उतार रहे हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि दवा कंपनियों की मनमानी अब नहीं चलेगी। जानकारों का कहना है कि भारत की जनऔषधि सफलता ने दुनिया को दिखा दिया है कि सरकारी हस्तक्षेप से दवाओं की कीमतें गिराई जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications