Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को क्या हुआ? इस बीमारी को लेकर बढ़ी चिंता, जानिए कितनी खतरनाक है ये
US President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुछ हैरान और परेशान करने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। मेटलाइफ स्टेडियम में 13 जुलाई 2025 को हुए फीफा क्लब वर्ल्ड कप के दौरान उनके पैर के टखनों में सूजन देखी गई।
फुटेज के अनुसार, उनके दाएं हाथ पर चोट के निशान भी देखे गए। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रंप की हेल्थ को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

क्या है बीमारी?
व्हाइट हाउस के मेडिकल ऑफिस ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप 'क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी' (Chronic Venous Insufficiency) नामक बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पैरों की नसें खून को ठीक से वापस दिल तक नहीं पहुंचा पातीं, जिससे सूजन, भारीपन और त्वचा में बदलाव जैसे लक्षण नजर आते हैं।
इस बीमारी के लक्षण क्या हैं?
- स्कीन का रंग बदलना
- पैरों में भारीपन होना
- पैरों में जल्दी थकान का होना
- जलन या चुभन जैसा फील होना
- पैरों में ऐंठन होना़
- खुजली या त्वचा का ड्राई होना
- टखनों के पास घाव होना
इस बीमारी पर क्या डॉक्टरों की राय?
मेडिकल जानकारों के मुताबिक, यह बीमारी अधिक उम्र के लोगों में आम है, लेकिन ट्रंप के केस में यह ज्यादा गंभीर मानी जा रही है क्योंकि उन्हें पहले भी ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, अभी किसी सर्जरी या हॉस्पिटलाइजेशन की बात सामने नहीं आई है।
ट्रंप की सेहत से जुड़ी ये अटकलें ऐसे वक्त में आई हैं जब 2026 के मिड-टर्म इलेक्शन की तैयारी चल रही है और रिपब्लिकन पार्टी उन्हें फिर से चुनावी चेहरा बनाना चाहती है। ऐसे में उनकी शारीरिक स्थिति को लेकर उठते सवाल राजनीतिक मायने भी रख सकते हैं।
हालांकि व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर इसे कोई गंभीर चिंता का विषय नहीं बताया है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि ट्रंप की उम्र और वर्कलोड को देखते हुए उनकी हेल्थ पर लगातार नजर रखना जरूरी होगा।












Click it and Unblock the Notifications