20 मिनट जेल में रहना और तस्वीर खिंचाना ट्रंप के लिए हुआ फायदेमंद, चुनाव लड़ने के लिए मिल रहा खूब चंदा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जेल जाने के बाद मिलने वाला समर्थन और तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसा कहा जा रहा है उन्हें ये बस एक तस्वीर के कारण हो रहा है।
दरअसल डोनाल्ड ट्रम्प ने चौथे आपराधिक मामले में गुरुवार को फुल्टन काउंटी जेल में गिरफ्तारी दी थी। इस दौरान वे 20 मिनट तक जेल में रहे। यहां पर ट्रंप के संदिग्धों की तरह अंगुलियों के निशाल लिए गए। इसके साथ ही उनका मग शॉट भी लिया गया था।

ऐसा माना जा रहा है कि इस मग शॉट की वजह से ट्रंप की लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है। बीते दो दिनों में ट्रंप को मिलने वाले चंदे में जबरदस्त उछाल आया है। बता दें कि बीते दो दिनों में ट्रंप को 7.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का चंदा मिला है।
बीते 3 हफ्ते में ट्रंप की टीम ने लगभग 20 मिलियन अमरीकी डालर जुटा लिए हैं। लेकर आंकड़े बताते हैं कि जेल जाने के बाद ट्रंप को मिलने वाले फंडिंग में खासा इजाफा हुआ है।
ट्रंप के प्रवक्ता स्टीवन चेंग ने बताया कि अकेले शुक्रवार को ही करीब 4 मिलियन डॉलर का चंदा मिला। सीएनएन के अनुसार, यह पूरे अभियान का सबसे अधिक कमाई वाला दिन है।
माना जा रहा है कि ट्रंप को लोगों की सहानुभूति मिल रही है, यही वजह है कि मग शॉट के सामने आने के बाद उन्हें मिलने वाले चंदे में जबरदस्त उछाल आया है।
ट्रंप को मिलने वाली फंडिंग के आंकड़े सबसे पहले पोलिटिको द्वारा रिपोर्ट किए गए थे। द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प की गिरफ्तारी के बाद, उनके 2024 के राष्ट्रपति अभियान से उन्हें फायदा मिलता दिख रहा है।
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, मग शॉट में, ट्रम्प ने मार्च के बाद से चार बार दोषी ठहराए जाने के कारण "अचंभित और निश्चिन्त" दिखने की पूरी कोशिश की है।
इससे पहले जेल से बाहर आने के बाद ट्रम्प ने पत्रकारों से बातचीत की थी। उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया।' ट्रम्प पर जॉर्जिया में राष्ट्रपति चुनाव नतीजों को पलटने के लिए धोखाधड़ी, धमकी देने और जालसाजी के आरोप हैं। उनके अलावा इस मामले में 18 और लोगों को आरोपी ठहराया गया है।














Click it and Unblock the Notifications