नॉर्थ कोरिया के न्युक्लियर टेस्ट साइट के बारे में डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट करके नॉर्थ कोरिया के परमाणु अभियान के बारे में बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि नॉर्थ कोरिया ने इस बात का ऐलाान किया है कि वह इस महीने अपनी न्युक्लियर टेस्ट साइट को बंद कर देगा। नॉर्थ कोरिया ने यह ऐलान अगले महीने 12 जून को होने वाली बड़ी समिट से पहले किया है, जोकि काफी अच्छा, स्मार्ट और भद्र कदम है। ट्रंप ने यह ट्वीट ऐसे समय में किया है जब वह अगले महीने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह से मुलाकात करने के लिए जा रहे हैं।

trump

12 जून को ऐतिहासिक मुलाकात

डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच 12 जून को सिंगापुर में मुलाकात होगी, माना जा रहा है कि इस बड़ी मुलाकात में दोनों देश के नेता अहम मुद्दों पर बात करें। अमेरिका की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि यह मुलाकात वैश्विक शांति की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकतीत है। इससे पहले व्हाइट हाउस की ओर से यह बयान जारी किया गया था कि अगर नॉर्थ कोरिया किसी भी तरह की उकसाने वाली हरकत करता है तो इस मुलाकात को रद्द किया जा सकता है।

रद्द हो सकती है मुलाकात!

व्हाइट हाउस के उपसचिव राज शाह ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि हमारी नीति कोरियाई महाद्वीप के पूर्ण और स्थिर परमाणु निरस्त्रीकरण बनाना है, इसके लिए ट्रंप पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात से पहले हमारे पास एक माह का वक्त है, इस दौरान अगर किसी भी तरह की उकसावे वाली हरकत की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच यह ऐतिहासिक मुलाकात सिंगापुर में होगी। शाह ने बताया कि यह मुलाकात सिंगापुर मे इसलिए हो रही है क्योंकि दोनों देशों का राजनयिक संबंध सिंगापुर से बेहतर है।

नॉर्थ कोरिया के रुख में बदलाव

गौरतलब है कि इससे पहले नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी, यह मुलाकात भी कई मायनों में ऐतिहासिक थी, क्योंकि पहली बार दोनों देशों के मुखिया एक दूसरे के देश की सरहद में आए थे। पिछले कुछ दिनों में नॉर्थ कोरिया ने लगातार अपने रुख में बदलाव किया है। उसने पहले परमाणु टेस्ट कार्यक्रम को बंद करने का ऐलान किया और उसके बाद उसने अमेरिका के साथ मुलाकात के लिए भी हाथ बढ़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+