'मुझे काबिल इंसान चाहिए', H-1B वीजा पर Donald Trump के सुर पड़े नरम, जानिए क्या कहा
Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा पर सुर नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। व्हाइट हाउस में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ट्रंप ने एच-1बी वीजा पर बहस के दोनों पक्ष पसंद हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें देश में आने वाले बहुत सक्षम (काबिल) लोग पसंद हैं।
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मुझे दोनों पक्षों की दलीलें पसंद हैं, लेकिन मैं यह भी चाहता हूं कि हमारे देश में बहुत सक्षम लोग आएं, भले ही इसके लिए उन्हें उन लोगों को प्रशिक्षण देना और उनकी मदद करना पड़े जिनके पास उनकी योग्यताएं नहीं हैं। मैं रुकना नहीं चाहता।'

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ इंजीनियरों के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, मैं सभी स्तरों के लोगों के बारे में बात कर रहा हूं। बता दें कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ओरेकल सीटीओ लैरी एलिसन, सॉफ्टबैंक के सीईओ मासायोशी सोन और ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान ये बातें कहीं।
ट्रंप ने कहा कि यह वीज़ा केवल तकनीकी उद्योग के लिए ही नहीं बल्कि अन्य व्यवसायों के लिए भी उच्च गुणवत्ता वाले पेशेवरों को लाने पर लागू होता है। ट्रंप ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे देश में योग्य लोग आएं और एच-1बी, मैं इस कार्यक्रम को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। मैं इस कार्यक्रम का उपयोग करता हूं।
मैत्रे डी, वाइन विशेषज्ञ, यहां तक कि वेटर, उच्च गुणवत्ता वाले वेटर, आपको सबसे अच्छे लोग चाहिए। लैरी जैसे लोगों को इंजीनियरों की जरूरत है, नासा को भी ऐसे इंजीनियरों की जरूरत है। तो, हमें गुणवत्तापूर्ण लोगों को लाना होगा। ऐसा करके हम व्यवसायों का विस्तार कर रहे हैं और इसमें हर किसी का ख्याल रखा जाता है।
इसलिए मैं तर्क के दोनों पक्षों में हूं, लेकिन मैं वास्तव में जो महसूस करता हूं वह यह है कि हमें वास्तव में सक्षम लोगों, महान लोगों को अपने देश में आने देना है और हम एच-1बी कार्यक्रम के माध्यम से ऐसा करते हैं। वहीं, अन्य लोगों का तर्क है कि इससे अमेरिकी नागरिकों के लिए रोजगार के अवसर कम हो जाते हैं।
जन्मसिद्ध नागरिकता और H-1B वीजा
H-1B वीजा के ज़रिए विदेशी कर्मचारियों का समर्थन करने के बावजूद, ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता पर अलग रुख अपनाया। अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन, उन्होंने "अमेरिकी नागरिकता के अर्थ और मूल्य की रक्षा" शीर्षक से एक कार्यकारी आदेश जारी किया। इस आदेश ने जन्मसिद्ध नागरिकता को हटा दिया, जब तक कि माता-पिता में से कोई एक अमेरिकी नागरिक या ग्रीन कार्ड धारक न हो।
ये भी पढ़ें: 18,000 भारतीयों को होगी घर वापसी? ट्रंप के ऐलान के बाद अवैध प्रवासियों को वापस लाने में जुटा भारत












Click it and Unblock the Notifications