अमेरिका ने कहा- भारत दुश्मनों से घिरा है इसलिए उसे F-16 और F-18 फाइटर जेट देना जरूरी

वॉशिंगटन। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से एक बहुत बड़ा बयान है, जिसमें कहा गया है कि भारत को F-16 और F-18 जैसे लड़ाकू विमान देने जरूरी है क्योंकि यह मुल्क खतरनाक पड़ोसी देशों से घिरा हुआ है। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने एक लेटर के माध्यम से कांग्रेस को बताया कि भारत को फाइटर जेट बेचने के लिए हम समर्थन करते हैं।

ट्रंप प्रशासन ने किया F-16 और F-18 फाइटर जेट देने का समर्थन

ट्रंप प्रशासन ने किया F-16 और F-18 फाइटर जेट देने का समर्थन

दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक सहायक ऐलिस वेल्ज ने कांग्रेस को बताया, 'भारत के साथ रक्षा सहयोग द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ साबित होगा। उनके अनुसार, भारत को अमेरिकी लड़ाकू विमान मुहैया करवाना अमेरिका के हित में है और इससे दोनों देशों के रिश्तों को नया आयाम भी मिलेगा'। ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस को बताया कि वह बोइंग और लॉकहीड मार्टिन (विमान कंपनी) के लड़ाकू विमानों F-16 और F-18 के प्रस्ताव का जोरदार समर्थन करता है।

भारत हर हिसाब से अमेरिका के लिए फायदेमंद- वेल्ज

भारत हर हिसाब से अमेरिका के लिए फायदेमंद- वेल्ज

वेल्ज ने कांग्रेस को इस सौदे के बारे में कहा कि भारत एशियाई प्रशांत क्षेत्र की आधी आबादी वाला दुनिया में सबसे तेज
गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश है। इस देश में निवेश करना अमेरिका के हित में भी है, जिसका फायदा हमें आने वाले दशकों में मिलेगा। वेल्ज के अनुसार, भारत सुरक्षा, रणनीतिक और आर्थिक के हिसाब से अमेरिका के लिए भी फायदेमंद है।

दोनों देश लड़ रहे हैं आतंकवाद से

दोनों देश लड़ रहे हैं आतंकवाद से

आतंकवाद का जिक्र करते हुए वेल्ज ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों ही आतंकवाद से जूझ रहे हैं। इसलिए आतंकवाद से लड़ने के लिए दोनों देशों के बीच भरोसा पैदा करना जरूरी है। वेल्ज के अनुसार, स्टेट डिपार्टमेंट एंटी-टेररिज्म असिस्टेंस (ATA) प्रोग्राम के तहत 2009 से 11 हजार से ज्यादा इंडियन सिक्युरिटी पर्सनल्स ने ट्रेनिंग हासिल की है। वहीं, दोनों देशों के बीच इकोनॉमिक बाइलेट्रल के बारे में भी वेल्ज ने कांग्रेस को बताया कि वर्ष 2006 में दोनों देशों के बीच 45 अरब डॉलर का व्यापार था जो वर्ष 2016 में 114 अरब डॉलर से अधिक हो गया। हालांकि पिछले साल दोनों देशों के बीच व्यापार घाटा 30 अरब डॉलर का था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+