कोरोना संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरॉन की रिपोर्ट निगेटिव आई

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस से ठीक होकर सामान्य जीवन में लौट चुके हैं और अब वह चुनावी सभाओं में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन ट्रंप के 14 वर्षीय बेटे बैरॉन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बैरॉन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, लेकिन उनके भीतर इस वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं। मेलानिया ने कहा कि सौभाग्य से वह एक मजबूत लड़का है और उसके अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं।

barron

डेस मोइंस, लोवा में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बैरॉन अब ठीक है। उन्होंने कहा कि यह एक उदाहरण है कि आखिर क्यों स्कूल को फिर से खोला जाना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि बैरॉन को पता भी था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है क्योंकि ये लोग युवा हैं और इनका इम्यून सिस्टम काफी मजबूत है, ये लोग कोरोना से लड़ सकते हैं। बच्चों को फिर से स्कूल लाइए। वहीं मेलानिया ने कहा कि उनके लक्षण काफी कम हैं और उन्हें उम्मीद है कि बतौर फर्स्ट लेटी वह अपने दायित्वों का वहन जल्द करना शुरू करेंगी। मेलानिया ने बताया कि मुझे शरीर में दर्द, कफ और सिर दर्द महसूस होता था और ज्यादातर समय मैं बहुत थकावट महसूस करती थी।

मेलानिया ने कहा कि मैंने फैसला लिया कि मैं प्राकृतिक दवाओं पर निर्भर रहूंगी, अधिक विटामिन लूंगी और स्वास्थवर्धक भोजन करूंगी। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप कोरोना संक्रमित होने के बाद तीन दिन तक मिलिट्री अस्पताल में भर्ती थे। ट्रंप ने 2 अक्टूबर को इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना से संक्रमित हैं। उनकी पत्नी का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+