चीन को भूटान की दो टूक, डोकलाम मामले पर झूठ नहीं फैलाए
चीन के दावे पर भूटान का पलटवार, भूटान ने कभी भी डोकलाम को चीन का हिस्सा नहीं बताया, झूठ नहीं फैलाए चीन
नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच जिस तरह से चीन की ओर से बयान आया था कि डोकलाम पर भूटान ने चीन का अधिपत्य स्वीकार कर लिया है, उसपर भूटान की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। चीन के दावे को सिरे से खारिज करते हुए भूटान ने कहा है कि डोकलाम मामले में चीन झूठ नहीं फैलाए।

भूटान ने साफ किया रुख
भूटान के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भूटान सरकार ने एएआई को फोन पर साफ किया है कि डोकलाम सीमा विवाद पर हमारा रुख बिल्कुल साफ है, इसके लिए हमारी ओर से जो बयान जारी किया गया था उसे देखा जा सकता है, इस बयान को भूटान के विदेश मंत्री ने 29 जून 2017 को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर दिया है।
Recommended Video


चीन ने किया था दावा
चीन के शीर्ष राजनयिक ने जिस तरह से दावा किया था कि भूटान ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि डोकलान चीन का हिस्सा है, उसपर भूटान के शीर्ष आधिकारिक सूत्र ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि चीन के शीर्ष राजनयिक वैंग वेनली ने कहा था कि भूटान ने डोकलाम पर चीन का अधिपत्य स्वीकार किया है, उसने इस बात को मान लिया है कि डोकलाम चीन का हिस्सा है, इसके लिए बकायदा भूटान की ओर से चीन को एक पत्र भी लिखा गया है।

भारतीय मीडिया को दी थी जानकारी
वैंग वेनली जोकि चीन के विदेश मंत्रालय मे डेप्युटि डायरेक्टर जनरल ऑफ द बाउंड्री एंड ओसियन हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय मीडिया को यह जानकारी दी थी, जिसके बाद से वह चर्चा में आ गए थीं। हालांकि उन्होंने इस जानकारी के बाबत किसी भी तरह का सबूत नहीं सामने रखा था, जिसके जवाब में थिंपू ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत जानकारी है।

16 जून से जारी है विवाद
इस पूरे प्रकरण पर भूटान का कहना था कि 16 जून को चीन की सेना ने डोकलाम में घुसकर सड़क बनाने की कोशिश की, जोकि गैरकानूनी है और दोनों ही देशों के बीच द्विपक्षीय करार का उल्लंघन है। लेकिन भूटान के इस रूख से इतर वांग का दावा है कि भारतीय सैनिकों के चीन की सीमा में आने से भूटान के लोग काफी हैरान हैं।
-
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications