मेहुल चोकसी विवाद पर अब डोमिनिका में विपक्षी नेता की सफाई, बोलें- ना कभी देखा, ना चेतन चोकसी से बात की
डोमिनिका, जून 02: पंजाब नेशनल बैंक से फ्रॉड मामले में देश का भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को लेकर एंटीगुआ प्रधानमंत्री के बयान के बाद अब डोमिनिका के नेता प्रतिपक्ष लेनोक्स लिंटन की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि वो चेतन चोकसी (मेहुल के भाई) को ना जानते और ना कभी नहीं देखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम मेहुल चोकसी, उसके सहयोगी और यहां तक कि उसके परिवार के सदस्यों से भी नहीं मिले हैं। हम उन्हें नहीं जानते। उनके लिए चुनाव प्रचार या किसी अन्य चीज के लिए हमें कोई धन उपलब्ध कराने की कोई व्यवस्था नहीं है। यह बिल्कुल गलत है।
Recommended Video

डोमिनिका के नेता प्रतिपक्ष लेनोक्स लिंटन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा 'समथिंग टाइम्स' नाम से एक ऑनलाइन कहानी आ रही है, मैंने इस वेबसाइट को कभी नहीं देखा है। मुझे लगता है कि यह प्रकाशन इस क्षेत्र की कुछ सरकारों के पासपोर्ट बेचने वाले मित्रों से जुड़ा होना चाहिए। मुझे किसी से एहसान के बदले में या उन चीजों के परिणामस्वरूप कोई पैसा नहीं मिला है, जो किया है या नहीं किया है या करने या नहीं करने का वादा किया है।
लेनोक्स लिंटन ने कहा कि हम इंतजार कर रहे हैं कि कोर्ट इस मामले को कैसे हैंडल करेगा, डोमिनिका के बाद मेहुल चोकसी कहां जाएगा। भारत को उम्मीद है कि उसे वापस उसके देश भेज दिया जाएगा। मेहुल चोकसी, उनके वकील और उनका परिवार अदालत को उन्हें एंटीगुआ वापस भेजने के लिए मनाने की उम्मीद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि डोमिनिका के एक समाचार वेबसाइट ने एक रिपोर्ट पब्लिश की थी, जिसमें दावा किया गया था कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के बड़े भाई चेतन चोकसी ने डोमिनिका के नेता प्रतिपक्ष से मीटिंग की और दोनों के बीच यह करार हुआ कि इलेक्शन चंदे के बदले विपक्ष के नेता पार्लियामेंट में मेहुल चोकसी के मामला उठाएंगे। साथ ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि मेहुल का भाई 29 मई को एक प्राइवेट जेट से डोमिनिका आया था और अगले दिन नेता विपक्ष से मिला था।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications