डोमिनिका सरकार ने मेहुल चोकसी पर लगे सभी केस किए खत्म
नई दिल्ली, 22 मई। पंजाब नेशनल बैंक के साथ हजारो करोड़ का फर्जीवाड़ा करने वाले भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के खिलाफ डोमिनिका ने आपराधिक मामला आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। मेहुल चोकसी के लिए यह बड़ी राहत है। डोमिनिका कोर्ट में चोकसी के खिलाफ केस चल रहा था कि वह गैर कानूनी तरह से देश में आए, लेकिन अब उन्हें कोर्ट ने राहत देते हुए उनके खिलाफ आपराधिक केस चलाने से इनकार कर दिया है। चोकसी का कहना है कि उन्हें कुछ लोगों ने जबरन उनके एंटिगुआ स्थित घर में बंधक बना लिया था।

चोकसी के प्रवक्ता ने कहा कि मेहुल चोकसी खुश हैं कि डोमिनिका सरकार ने उनके खिलाफ सभी केस खत्म कर दिए है जो मई 2021 में उनके खिलाफ लगाए दायर किए गए थे। इसके साथ ही सरकार ने यह माना है कि उनके खिलाफ कोई केस नहीं था। इसके साथ ही इस पूरे मामले में मेहुल चोकसी के दावे को एंटिगुवा पुलिस ने सही माना है। बता दें कि मेहुल चोकसी और नीरव मोदी भारत में वॉन्टेड हैं, उनके ऊफर बैंकों के साथ 11 हजार करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का केस दायर है। पिछले साल चोकसी अपनी गर्लफ्रैंड के साथ नजर आए थे।
चोकसी के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने चोकसी को अगवा करने में अहम भूमिका निभाई है। चोकसी को जबरन एंटिगुआ से बाहर लाया गया, उन्हें भारत सरकार के एजेंट्स जबरदस्ती यहां लेकर आए, उनके साथ मारपीट की, फिर डोमिनिका की नांव में ले गए, जहां एक बा फिर से उन्हें गैरकानूनी तरीके से प्रशासन को सौंपा गया और उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए गए। एंटिगुआ पुलिस ने इस बात को स्वीकार किया है कि चोकसी को एंटिगुआ में अगवा किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications