चीनी सेना की मुश्किल, पोर्न-सॉफ्ट ड्रिंक से युवा हो रहे बर्बाद, जरा सा दौड़ते ही लगते हैं हांफने
doklam standoff: reality of chinese people's liberation army, india army must see these pics
नई दिल्ली। डोकलाम सीमा विवाद को लेकर चीनी मीडिया लगातार भारत को धमकियां दे रहा है। कभी चीन के अखबार तो कभी चीन के सैन्य अधिकारी लगातार भारत को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उनकी सेना में बहुत दम है, लेकिन सच उसके इस दावे से कोसों दूर हैं। ये बात हम नहीं, बल्कि खुद चीन का ही मीडिया कह रहा है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स और साउथ चाइना पोस्ट में चीनी सैनिकों और सेना में भर्ती होने के आने वाले युवाओं की बीमारू हालत का खुलासा किया गया है।


युद्ध करने की हालत में ही नहीं चीनी सैनिक!
चाइनीज आर्मी में भर्ती के पांच अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं, जिनमें चीनी युवा ठीक से जंप भी नहीं लगा पा रहे हैं। वे थोड़ा सा दौड़ते ही हांफ जा रहे हैं। इतना ही नहीं, चीनी सेना में जो लोग भर्ती हो चुके हैं, उनमें बड़ी संख्या में ऐसे सैनिक हैं, जो जंग के काबिल नहीं बचे हैं।

चीन की सेना पोर्न की लत से परेशान
आपको बता दें कि चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। उसके पास 23 लाख से ज्यादा सैनिक हैं, लेकिन ताजा खुलासे बताते हैं चीन की सेना में दम-खम ही नहीं बचा है। साउथ चाइना पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना में भर्ती होने के लिए आने वाले युवा न केवल मोटापे से जूझ रहे हैं। उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक की लत लग चुकी है। इतना ही नहीं, चीनी वीडियो गेम खेलने के शौकीन हैं और पॉर्न देखने की गंदी आदत उन्हें कमजोर बना रही है।

चीन सेना के बारे में चौंकाने वाले FACTS
रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में चीनी सेना में भर्ती होने के लिए 56 प्रतिशत युवा आर्मी के काबिल ही नहीं हैं।
- 17 प्रतिशत युवा कैंडिडेट ब्लड और यूरीन टेस्ट में फेल हो गए।
- 46 फीसदी सैनिको की नजर कमजोर
- 46 प्रतिशत चीनी युवाओं को ठीक से दिखाई भी नहीं देता, यानीउनकी नजर कमजोर है।
- चीनी सेना में भर्ती होने के लिए आए 28 प्रतिशत युवा किडनी की बीमारियों से जूझ रहे हैं।

कीचड़ में गिरता दिखा चीनी सैनिक
चीनी अखबार ग्लोल टाइम्स की वेबसाइट पर जारी वीडियो में एक चीनी सैनिक दिखाई दे रहा है, जिसे पेड़ के तने के ऊपर चलकर नाला पार करना है, लेकिन वो आधे रास्ते में ही कीचड़ गिर जाता है।
इसी प्रकार से वीडियो में सेना में भर्ती होने आए युवा हथगोला फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन बम जैसे ही ब्लास्ट होता है युवा सैनिक जमीन पर गिरते दिखाई दे रहे हैं।

टी-90 टैंकों की हकीकत सामने आई
चीनी सैनिक ट्रेनिंग के दौरान ठीक से निशाना भी नहीं लगा पा रहे हैं। एक युवा सैनिक ने तो अपने ट्रेनर के पास से ही गोली चला दी।
वीडियो में चीन के टी-90 टैंकों की हकीकत भी सामने आई है। ताजा फुटेज में टी-90 टैंक दौड़ रहा है, लेकिन अभ्यास के बीच में ही उसका एक पहिया निकल जाता है












Click it and Unblock the Notifications