ब्रिटेन में भीषण गर्मी से कुत्ते हो रहे पागल, बौखलाकर मालकिन की ले ली जान, पति भी जख्मी
लंदन, 19 जुलाईः लखनऊ में पालतू पिटबुल कुत्ते द्वारा अपनी मालकिन की निर्ममता से जान लेने का मामला पुराना भी नहीं हुआ था कि एक और ऐसी ही घटना सामने आयी है। ब्रिटेन में एक अमेरिकन बुली एक्सएल कुत्ते ने अपनी मालकिन पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। इसमें हमले में महिला का पति भी बुरी तरह घायल है।

घर में थे 2 पालतू कुत्ते
मृत महिला का नाम जोआने रॉबिनसन है। उसकी उम्र 43 वर्ष थी। वह ब्रिटेन के साउथ यॉर्कशायर इलाके में रहती थी। जानकारी के मुताबिक महिला पर उसके कुत्ते ने घर में ही हमला कर दिया। इस हमले में महिला का पति भी घायल हो गया। जोआने ने अपने घर में दो अमेरिकन बुली एक्सएल कुत्ते पाले हुए थे। दोनों की उम्र 2 साल है। इसमें रोक्को नाम के कुत्ते ने महिला पर हमला किया जिसमें उसकी जान चली गयी। दूसरे कुत्ते का नाम लोला बताया जा रहा है।

पति भी बुरी तरह घायल
हमले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों ही कुत्तों को घर से उठा ले गई। इसके बाद पुलिस ने घर की घेराबंदी कर दी है। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति जेमी स्टीड भी बुरी तरह घायल हो चुका है। जेमी के चेहरे, सीने और हाथ पर कुत्ते ने काट लिया है। पति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

गर्मी के कारण कुत्ते हो रहे हिंसक
जोआने के मौत की खबर सुनकर उसकी मां डॉटी को गहरा सदमा लगा है। डॉटी ने कहा कि मैं बेहद शॉक में हूं। डॉटी ने कुत्ते पालने वाले लोगों को सावधान किया है। डॉटी ने कहा ब्रिटेन में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है ऐसे में जानवरों से अतिरिक्त सतर्कता बरतनी जरूरी है। अपने कुत्तों को ठंडा रखने की कोशिश करें। इन्हें अंदर रखें और भरपूर पानी दें। गर्मी उन्हें भी प्रभावित करती है।

प्रतिबंधित नस्ल के नहीं थे कुत्ते
डॉटी ने कहा कि वे अच्छे कुत्ते थे, वे प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते नहीं हैं और खतरनाक नहीं थे। वे हमारे परिवार के साथ अच्छी तरह से घुलमिल गए थे। मुझे नहीं पता कि वे अचानक क्यों टूट गए।

पुलिस कर रही जांच
वहीं, साउथ यॉर्कशायर पुलिस ने कहा: "हमें कल रात लगभग 10:15 बजे वेस्ट मेल्टन में मेसफील्ड रोड पर बुलाया गया, वहां हमें पता चला कि एक पालतू कुत्ते ने अपनी ही मालकिन पर हमला कर दिया है। हमने पाया कि घर में बुरी तरह खून से लथपथ महिला मिली लेकिन दुर्भाग्य से उसकी जान जा चुकी थी। हमें उस दौरान महिला का 42 वर्षीय पति भी मिला। उस पर भी जानलेवा हमला हुआ था। हम उसे फौरन अस्पताल ले गए। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।"
यकीन मानिए, शराब नहीं है खराबः मेडिकल साइंस के सबसे प्रतिष्ठित जर्नल लैंसेट ने किया दावा












Click it and Unblock the Notifications