एलन मस्क ने ट्विटर से गायब किया ‘कुत्ता’, धड़ाम से गिरा डॉजकॉइन, 12 हजार करोड़ का लगा झटका

एलन मस्क ने ट्विटर पर डॉजक्वॉन का लोगो हटाकर फिर से चिड़िया का लोगो लगा दिया है। फिलहाल उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

Dogecoin Price Falls

Image: Oneindia

ट्विटर सीईओ एलन मस्क ने अपने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के लोगो को फिर से बदल दिया है। उन्होंने तीन दिन पहले ही ट्विटर के होमपेज पर मौजूद लोगों नीली चिड़िया हटाकर एक डॉग को लोगो बनाया था। मस्क के इस फैसले से डॉजकॉइन धड़ाम से गिरने लगा है।

लोगो में बदलाव के बाद क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन में करीब 10% की गिरावट देखने को मिल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉजकॉइन की वैल्युएशन करीब 1.50 अरब डॉलर घट गई है। अगर इसे रुपये में बदला जाय तो डॉजकॉइन को करीब 12 हजार करोड़ का झटका लग गया है।

इससे पहले मस्क ने सोमवार को अचानक ट्विटर का लोगो बदलते हुए डॉजकॉइन के डॉज से बदल दिया था। मस्क के ऐसा करते ही लोग डोजेकॉइन के बारे में सर्च करने लगे और इसकी वैल्यू में जबरदस्त तेजी आई। एलॉन मस्क ने लोगों में बदलाव करते हुए एक ट्वीट किया, 'जैसा वादा किया था'।

इसके साथ ही मस्क ने एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है, जो साल 2022 का है। स्क्रीनशॉट मार्च 2022 में एक ट्विटर यूजर और मस्क की बीच बातचीत का है। हालांकि पहले भी मस्क डॉजकॉइन से जुड़े ट्वीट्स करते रहे हैं।

लेकिन इस बार मस्क के एक फैसले से ही सोमवार को सिर्फ 1.5 घंटे में ही डॉजकॉइन की वैल्यू 30 परसेंट से ज्यादा बढ़ गई। हालांकि अब तीन दिन बाद मस्क के एक बार फिर से लोगो में बदलाव के बाद डॉजकॉइन का मूल्य धड़ाम से गिर चुका है।

क्रिप्टोकरेंसी को साल 2013 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैकसन पालमर ने क्रिएट किया गया था। इसे बिट्कॉइन और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए क्रिएट किया गया था। इसके लोगो पर शीबा इनू नस्ल की डॉग Kabosu की फोटो लगी है।

साल 2010 में इस डॉग की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। इसमें उसने अपने पंजे फोल्ड कर रखे थे और उत्सुकता के साथ देख रही थी। बाद में इसी तस्वीर का डॉजकॉइन पर इस्तेमाल हुआ। मस्क कई मौकों पर इसे अपनी पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी बता चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+