वीडियो: देखिए कैसे, इरमा तूफान में फंसे एक कुत्ते की जान उसके साथी कुत्ते ने बचाई

फ्लोरिडा। अटलांटिक महासागर में सदी का सबसे खतरनाक तूफान इरमा अपने चरम पर है। कैरेबियाई द्वीपों को तहस नहस करने के बाद यह फ्लोरिडा में प्रवेश कर चुका है और अब तक इससे 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तूफान से लाखों लोगों पलायन चुके हैं लेकिन सबसे ज्यादा अगर कोई प्रभावित हुआ है तो वे हैं पशु-पक्षी। इस तूफान से अनगिनत पशु-पक्षी मर चुके हैं तो और कई बाढ़ में बह गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वाइरल हो रहा है, जिसमें इरमा तूफान में एक बहते कुत्ते को दूसरे कुत्ते ने बचाया है।

इरमा तूफान में फंसे एक कुत्ते की जान साथी कुत्ते ने यूं बचाई

ट्वीटर पर लिंकन टैपर नामक शख्स ने इरमा तूफान में बहते कुत्ते का एक वीडियो शेयर किया है। यह कुत्ता बचने के लिए पूरी कोशिश करता है, लेकिन तेज हवाओं की वजह से वह पानी में बह जाता है। पानी में बहने के बाद आगे खड़ा दूसरा कुत्ता उसकी जान बचा लेता है। बहते कुत्ते के मुंह में लकड़ी होने की वजह से तट पर खड़े दूसरे कुत्ते ने उस लकड़ी को खींचकर कुत्ते को बाहर निकाल लेता है।

फ्लोरिडा में इस तूफान से 130kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है। तेज हवाओं के साथ तेज बारिश और समुद्र से उठती करीब 5 से 6 फीट ऊंची लहरों ने लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। कैरेबियन द्वीप बारबूडा और सेंट मार्टिन में तो इस तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। इरमा ने बारबूडा द्वीप का 95 प्रतिशत पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अटलांटिक में इस तूफान को सदी का सबसे खतरनाक बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+