विरोध और विवादों के बीच चीन में शुरू हुआ डॉग मीट फेस्टिवल

बीजिंग। चीन का एनुअल डॉग मीट फेस्टिवल आखिरकार कई विरोध और विवादों के बीच शुरू हो गया है। दक्षिणी चीन के यूलिन शहर में इसकी शुरुआत हुई और यह फेस्टिवल करीब 10 दिनों तक चलेगा। चीन के इस फेस्टिवल का पिछले कई दिनों से विरोध हो रहा है। शायद इसी वजह से इस बार कम लोगों ने इस फेस्टिवल के लिए अपनी रूचि दिखाई है।

china-dog-meat-festival

बंद करने के लिए जारी है मुहिम

चीन पर कई अंतराष्ट्रीय संगठनों ने आरोप लगाए हैं कि इस फेस्टिवल के दौरान कुत्तों और बिल्लियों को बेहद क्रूर तरीके से मारकर लोग खाते हैं। इतना ही नहीं इस फेस्टिवल को बंद करने के लिए चीन में एक याचिका पर अब तक 10 लाख लोग साइन कर चुके हैं।

सरकार का फेस्टिवल से कोई लेना-देना नहीं

वहीं यूलिन के लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की मानें तो इस फेस्टिवल का सरकार से कोई लेना देना नहीं है। इस फेस्टिवल को निजी व्यापारियों की मदद से आयोजित किया जाता है।

चीन के अलावा दक्षिण कोरिया में कुत्ते का मांस खाने का चलन करीब 500 वर्ष पुराना है लेकिन यूलिन डॉग फेस्टिवल की शुरुआत कुछ वर्षों पहले ही हुई है।

कुत्तों को दी जाती है यातनाएं

फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर्स की मानें तो जानवरों को बिना कोई क्रूरता के सामान्य तरीके से मारा जाता है। वहीं आलोचकों के मुताबिक कुत्तों को पीट-पीटकर मार दिया जाता है और कभी-कभी जिंदा पकाया जाता है।

विरोध करने वालों का कहना है कि इस आयोजन के लिए कुत्तों को बहुत अमानवीय तरीके से गाड़ियों में भरकर लाया जाता है और कई कई दिन तक खाने-पीने को कुछ नहीं दिया जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+