'वर्ड ऑफ़ द इयर' का अर्थ जानते हैं आप?

कम्प्लिसिट, Complicit
BBC
कम्प्लिसिट, Complicit

डिक्शनरी डॉट कॉम ने साल 2017 के सबसे प्रचलित अंग्रेजी शब्द के रूप में Complicit (कम्प्लिसिट) को चुना है जिसका अर्थ होता है सहभागिता.

कम्प्लिसिट इस साल तब चर्चा में आया जब लोग शक्तिशाली व्यक्तियों या संस्थाओं की चुप्पी के लिए इसका बार-बार इस्तेमाल करने लगे.

कहां से आए ये 'शब्द'?

अमरीकाः राष्ट्रपति चुनावों के चर्चित शब्द

स्कारलेट जोहैनसन
Getty Images
स्कारलेट जोहैनसन

कैसे चर्चा में आया यह शब्द?

सबसे पहले इस साल 12 मार्च को इसके इस्तेमाल में काफ़ी तेज़ी देखी गई जब अमरीकी अभिनेत्री स्कारलेट जोहैनसन ने एक परफ्यूम के विज्ञापन के जरिए इवांका ट्रंप का मज़ाक उड़ाया था. विज्ञापन में स्कारलेट इवांका बनकर Complicit नाम के परफ्यूम का प्रचार कर रही हैं. विज्ञापन में परफ्यूम का प्रचार "खुशबू उस महिला के लिए जो यह सब कुछ रोक सकती है, लेकिन रोकती नहीं" कह कर किया जा रहा था.

इसके बाद फिर पांच अप्रैल को इसके इस्तेमाल में कई गुना वृद्धि देखी गई. इस बार खुद इवांका के एक इंटरव्यू के बाद यह हुआ जिसमें उन्होंने कम्प्लिसिट को नए सिरे से परिभाषा देने की कोशिश की.

एक कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया कि वो और उनके पति, अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के कामों में कॉम्प्लिसिट हैं तो उन्होंने कहा, "अगर कुछ अच्छा करवाने के लिए और सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए सहभागी होना पड़े तो हाँ मैं सहभागी हू्ं."

डोनल्ड ट्रंप के कानों में गूंज रहे हैं ये शब्द

'हिंदी डिक्शनरी नहीं, हिंदू शब्दकोश भी चाहिए'

इवांका अपने पति जेरेड और पिता डोनल्ड ट्रंप के साथ
Getty Images
इवांका अपने पति जेरेड और पिता डोनल्ड ट्रंप के साथ

नया शब्द नहीं है कम्प्लिसिट?

वैसे अगर कम्प्लिसिट का अर्थ देखने के लिए डिक्शनरी पर नज़र डालें तो हम पाते हैं कि इसका अर्थ सकारात्मक तो बिल्कुल ही नहीं है बल्कि कम्प्लिसिट का इस्तेमाल हिंदी के लिप्त की तरह होता है और अक्सर आपराधिक मामलों में इसका प्रयोग होता है.

इसी प्रकार अन्य मौकों पर भी इस शब्द के इस्तेमाल में काफ़ी उछाल आया और इसे साल का शब्द या वर्ड ऑफ़ द ईयर चुना गया.

वैसे यह बताना ज़रूरी है कि यह कोई नया शब्द नहीं है बल्कि इसका इस्तेमाल 1790 से किया जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+