Putin Arrest Warrant: पुतिन की गिरफ्तारी वारंट पर थम नहीं रहा मेदवेदेव का गुस्सा, कहा- जंग छिड़ जाएगी

ICC ने यूक्रेन में कार्रवाई को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। इस पर अब रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने ICC को मिसाइल अटैक की धमकी दी है।

Dmitry Medvedev on icc

Image: Oneindia

पूर्व रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी है कि विदेश में व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार करने के किसी भी प्रयास को युद्ध की घोषणा के रूप में देखा जाएगा। मेदवेदेव ने कहा कि रूस किसी भी देश पर बम बरसा सकता है। द हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) की ओर से युद्ध अपराधों के लिए पिछले सप्ताह पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके जवाब में मेदवेदेव का ये बयान आया है।

टेलीग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

मेदवेदेव ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा- आईये कल्पना करते हैं, जो कि कभी होगा नहीं... लेकिन फिर भी सोचिए कि किसी ऐसे इलाके में जो जर्मनी का हिस्सा है और वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिर क्या होगा? यह रूसी संघ पर युद्ध की घोषणा होगी। इसके जवाब में हारी सारे हथियार जर्मनी की संसद को नेस्तनाबूत करने के लिए लग जाएंगे। हमारे मिसाईल चांसलर के कार्यालय पर बम बरसाने लगेंगे। मेदवेदेव ने कहा कि पश्चिम के साथ हमारे संबंध संभवत: अब तक के सबसे खराब दौर में हैं।

मेदवेदेव ने ICC को प्रभावहीन बताया

2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति रहे दिमित्री मेदवेदेव ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय को कमजोर और शून्य बताया। उन्होंने कहा कि इस न्यायालय को खुद अमेरिका तक मान्यता नहीं देता। रूस और चीन भी इसकी परवाह नहीं करते हैं। क्योंकि इस संस्था ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। पुतिन की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष मेदवेदेव ने कहा कि पुतिन को हिरासत में लेने का कोई भी प्रयास युद्ध की घोषणा होगी।

पुतिन पर वॉर क्राइम का आरोप

आपको बता दें कि ICC ने पुतिन पर यूक्रेन में वॉर क्राइम का आरोप लगाया है। उन पर यूक्रेनी बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के आरोप लगे हैं। इससे पहले मेदवेदेव ने अपने टेलिग्राम अकाउंट पर लिखे एक स्टेटमेंट में ICC को एक बेकार अंतरराष्ट्रीय संगठन बताते हुए वहां के जजों को मिसाइल हमले के लिए आसमान में नजर बनाए रखने को कहा था। मेदवेदेव ने कहा- ये मुमकिन है कि नॉर्थ सी में रूसी वॉरशिप से निकली एक हाइपरसोनिक मिसाइल हेग में ICC के हेडक्वार्टर पर गिरे। कोर्ट के लिए इसे रोकना नामुमकिन होगा। मेदवेदेव को पुतिन का वफादार माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+