‘विविधता ही भारत की ताकत, बराक ओबामा को वहां जाने पर दिखेगी मुसलमानों की असली सच्चाई’, जॉनी मूर ने दी नसीहत
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मोदी सरकार पर बहुसंख्यकवाद की राजनीति करने के लग रहे आरोप को लेकर टिप्पणी की थी।
उन्होंने कहा था कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी से मिलते हैं, तो उन्हें भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का जिक्र करना चाहिए।

बराक ओबामा ने अपने बयान में भारत 'हिंदू इंडिया' भी कहा था। उनके इस बयान को लेकर अब अमेरिका में भी वे चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे हैं।
इस बीच अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग के पूर्व आयुक्त जॉनी मूर ने भी बराक ओबामा को उनके बयान के लिए नसीहत दे दी है।
जॉनी मूर ने कहा है कि बराक ओबामा को आलोचना करने के बजाए भारत की प्रशंसा करने में अपनी ऊर्जा खर्च करनी चाहिए।
जॉनी मूर ने कहा, "भारत मानव मानव इतिहास में सबसे विविधतापूर्ण देश है। यह एक आदर्श देश नहीं है, ठीक वैसे ही जैसे अमेरिका एक आदर्श देश नहीं है, लेकिन इसकी विविधता ही इसकी ताकत है... अगर बराक कुछ वक्त पीएम मोदी के साथ बिता लेंगे, तो निश्चित तौर पर वो तारीफ करेंगे।"
जॉनी मूर ने कहा कि लोकतंत्र में आप अपने दोस्त की कभी-कभी निजी तौर पर आलोचना करते हैं, लेकिन ऐसा सार्वजनिक रूप से नहीं किया जाता। पीएम मोदी की हालिया यात्रा के बारे में जॉनी मूर ने कहा कि यह भारत ही नहीं अमेरिका के लिए भी ऐतिहासिक है।
पीएम मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा को लेकर जॉनी मूर ने कहा कि यह न सिर्फ भारत के दृष्टि से बल्कि अमेरिका की दृष्टि से भी ऐतिहासिक है। मूर ने कहा कि लोकतंत्र में कई अप्रिय चीजें होती हैं। लेकिन यही लोकतंत्र की ताकत है।
असहमति विविधता के आधार में है। भारत एक अविश्वसनीय रूप से बहुलवादी देश है। यह एक ऐसा देश है जो हर चुनाव में अपने लोकतंत्र के लिए लड़ता है। भारत में अच्छी तरह से लोकतंत्र जीवित है।
जॉन मूर ने दोनों देशों के संबंधों को लेकर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध लंबे समय से अच्छे रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में इसे खूब बल मिला है। यह दुनिया के लिए अच्छा है। यह अधिक शांति और समृद्धि लाता है। हम एक दूसरे से सीख सकते हैं।
जॉनी मूर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग भारत के बाहर से भारत के भीतर की ओर देख रहे हैं। लेकिन जब आप भारत के अंदर होते हैं, तो आप बहुत जल्दी समझ जाते हैं देश की विविधता ही इसकी असली ताकत है।
मैं भारतीय प्रधान मंत्री को काहिरा की एक और ऐतिहासिक यात्रा करते हुए देखकर अविश्वसनीय रूप से रोमांचित था। मिस्र के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के लिए लाल कालीन बिछाया और उन्हें देश का सबसे महत्वपूर्ण सम्मान दिया जो बहुत कम लोगों को हासिल है।"
मूर ने कहा कि दुनिया भर में कई तरह की ताकतें हैं, बड़े पैमाने पर राजनीतिक ताकतें हैं, जो धर्मों को विभाजित करना चाहती हैं, समुदायों को विभाजित करना चाहती हैं और भाषाओं को विभाजित करना चाहती हैं। एक मुस्लिम देश मिस्र में जिस तक पीएम मोदी का स्वागत हुआ वह दिखाता है कि राजनीति और विभाजन से कहीं अधिक प्रभावशाली आपके मूल्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications