Dirty Politics: ट्रंप ने हिलेरी के लिए प्रयोग किये गंदे शब्द, क्लिंटन के पूराने अफेयर्स को जिंदा किया
वाशिंगटन। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर इस समय डोनाल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन के बीच में बयानबाजी हैं । दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं लेकिन ट्रंप ने अब राजनैतिक लड़ाई में पर्सनल अटैक करना शुरू कर दिया है जिसे आप डर्टी पॉलिटिक्स का हिस्सा कह सकते हैं। जिसके तहत उन्होंने एक बयान में अपनी मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर दी हैं।
रिपब्लिकन पार्टी से संभावित उम्मीदवार बनने के बाद ओरेगोन में एक रैली में ट्रम्प ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन एक दुष्ट महिला हैं और उन्होंने हमेशा ही उन महिलाओं के खिलाफ के काम किया जो कि उनके पति के साथ रिलेशनशिप में थीं और अगर उन्हें प्रेसिडेंट बनने का मौका मिला तो इसमें कोई शक नहीं की वो अपने पति को बदनाम करने वाले महिलाओं का जीनाा मुश्किल कर देंगी।
आपको बता दें कि ट्रंप ने ऐसा कहकर एक बार फिर से क्लिंटन के विवाहेतर संबंधों का मुद्दा उठा दिया है। गौरतलब है कि नवंबर के आम चुनाव में ट्रम्प का सामना हिलेरी से होने की संभावना है।
वैसे मालूम हो कि हाल ही में ट्रंप के बयानबाजी पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी तल्ख टिप्पणी की थी, उन्होंने देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बारे में मीडिया से अपील की थी कि वह अमेरिकी अरबपति के पूर्व के बयानों और रुख पर ध्यान दे और इसे परखे।













Click it and Unblock the Notifications