बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी बनीं बेटी की बनीं मां
न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन ने पुत्री को जन्म दिया है। चेल्सी की सूचना पर उनके माता-पिता ने इस खुशी को री-ट्वीट किया।

ट्विटर पर चेल्सी क्लिंटन ने लिखा, अपनी बेटी चार्लेट क्लिंटन मेजविन्सकी के जन्म पर मार्क और मैं बेहद खुश हैं और विधाता के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने ट्विटर पर भी संदेश दिया है।
क्लिंटन दंपति की बेटी (34) ने अगस्त में गर्भवती होने के कारण एनबीसी से विशेष संवाददाता की नौकरी छोड़ दी थी। चेल्सी क्लिंटन के पति मार्क मेजविन्सकी निवेश बैंकर हैं। चेल्सी ने 2011 में एनबीसी में विशेष संवाददाता के तौर पर काम करना शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications