जो बाइडेन बोले- नाटो-रूस के बीच सीधा संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध को जन्म देगा

वॉशिंगटन, 11 मार्च: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर देश यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो रूस को "गंभीर कीमत" चुकानी पड़ेगी। जो बाइडेन ने कहा कि, व्लादिमीर पुतिन आक्रामक हैं और उन्हें और उनके देश को इसकी कीमत चुकानी होगी। जो बाइडेन ने घोषणा की है कि अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ समन्वय में रूस के "मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा" को रद्द करने जा रहा है।

Direct confrontation between nato and Russia is World War Three: joe biden

प्रेस को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, अमेरिका "नाटो के हर एक इंच क्षेत्र को पूरी ताकत से बचाने के लिए तैयार है। हम रूस और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि, नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव तीसरा विश्व युद्ध को ट्रिगर करेगा, जिसे रोकने के लिए हमें प्रयास करना चाहिए। बाइडेन ने घोषणा की कि यूक्रेन के खिलाफ पुतिन का युद्ध पहले ही विफल हो चुका है।

बाइडेन ने आगे कहा कि, रूस के स्थायी सामान्य व्यापार संबंधों को रद्द करने से "रूस के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार करना कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूसी वोदका, समुद्री भोजन और हीरे के आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठा रहा है। बाइडेन ने कहा कि यह कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को "यूक्रेन के खिलाफ उनकी आक्रामकता के लिए और भी अधिक जवाबदेह" ठहराएगा।

बाइडेन ने पेलोसी को इस कार्रवाई के लिए अमेरिकी कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए धन्यवाद दिया। पुतिन पर निशाना साधते हुए बाइडेन ने कहा कि, पुतिन हमलावर है और पुतिन को इसकी कीमत चुकानी होगी। जो बाइडेन ने आगे कहा कि, अमेरिका "खुली बाहों" के साथ यूक्रेनी शरणार्थियों का स्वागत करेगा और युद्ध में फंसे राष्ट्र को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+