नूपुर विवाद के बीच असम का न्यूज चैनल हैक, लाइव फीड जगह दिखा पाक का झंडा और पैगंबर की प्रशंसा

नई दिल्ली, 08 जुलाई। पैगंबर पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी के बाद विरोध के बीच पाकिस्तान की ओर से असम के एक डिजिटल चैनल के वेबसाइट को हैक कर लिया गया था। जिसके बाद चैनल के ब्रेकिंग सेक्शन में पैगंबर के सम्मान में पढ़े जाने वाले टिकर चलाए गए। इस चैनल पर हैकरों ने पाकिस्तान का ध्वज भी प्रदर्शित किया।

Nupur Sharma

असम के डिजिटल न्यूज चैनल टाइम8 की वेबसाइट पैंगंबर पर टिप्पणी को लेकर विवाद के दौरान हैक हो गई थी। हैकरों ने 9 जून को चैनल की लाइव न्यूज स्ट्रीम सेक्शन ब्रेकिंग सेगमेंट को हैक कर लिया था। इस दौरान Time8 का प्रसारण बाधित हो गया था।

टाइम 8 डिजिटल न्यूज नेटवर्क के संस्थापक और प्रबंध संपादक उत्पल कांता ने कहा कहा कि एक पाकिस्तानी हैकर समूह क्रांति पीके ने लाइव स्ट्रीम के दौरान यूट्यूब चैनल को संक्षिप्त रूप से हैक कर लिया और समाचार प्रसारण को पाकिस्तानी ध्वज से बदल दिया और पैगंबर के सम्मान में 'रेस्पेक्ट होली' टिकर से साथ चलाया।

मामले में टाइम 8 डिजिटल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर उत्पल कांता ने शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने मामले को लेकर कहा 'यह एक साइबर आतंकवाद का एक कार्य है। हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और इस मामले पर अपनी चिंता भी व्यक्त करते हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है।'

टाइम8 ने कहा कि नेटवर्क ने अधिकारियों को सतर्क कर दिया है और गुवाहाटी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल शिकायत की जांच की जा रही है। चैनल की ओर कहा गया कि हैकर्स भारत को बदनाम करने का भी इरादा रखते थे क्योंकि उन्होंने ट्विटर और फेसबुक पर वीडियो के हैक किए गए हिस्से को लीक कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+