Video: क्या शिफ्ट हो रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? वोटों की गिनती के बीच व्हाइट हाउस के बाहर खड़ा दिखा ट्रक
नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर वोटों की गिनती जारी है। डेमोक्रेट राष्ट्रपति उम्मीदवार व्हाइट हाउस पहुंचने से बस कुछ कदम ही दूर हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप की हार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विरोधियों ने ट्विटर पर उन्हें ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। इस बीच हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें व्हाइट हाउस के सामने खड़े एक ट्रक को दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि हार करीब देख डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस छोड़कर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

हार के करीब डोनाल्ड ट्रंप
गौरतलब है कि कई राज्यों में चुनाव के नजीते आने के बाद परिणाम की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। जो बाइडेन अब अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने से बस एक राज्य में जीत से पीछे हैं। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मतगणना के बीच चुनाव का रिजल्ट हजम नहीं हो पा रहा है, वह ट्विटर पर लगातार ट्वीट कर अपना विरोध जता रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें व्हाइट हाउस के बाहर एक मूविंग ट्रक खड़ा दिखाई दे रहा है।

व्हाइट हाउस के बाहर खड़ा ट्रक
इस वीडियो के सामने आते है यूजर्स एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप को लेकर मजेदार कमेंट करने लगे। कई यूजर्स ने कहा है कि रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने चुनाव नतीजों से पहले ही हार स्वीकार कर ली है और वह व्हाइट हाउस को खाली करके जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वाशिंगटन में राष्ट्रपति निवास के प्रवेश द्वार के सामने एक पीले रंग के ट्रक खड़ा है।

वीडियो को लेकर वायरल हुए चुटकुले
हालांकि ट्रक पर लिखे शब्द वीडियो में स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि यह ट्रक मूविंग कंपनी पेस्नेके का है। वायरल हुआ यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर कई चुटकुलों और ट्रोलर्स का केंद्र बन गया है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि राष्टपति चुनाव के दौरान ट्रंप के साथ-साथ कई लोगों ने दावा किया कि उन्होंने चुनाव जीत लिया है जबकि अब वह व्हाइट हाउस से शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस छोड़कर जा रहे हैं ट्रंप?
वीडियो में कई अटकलें लगाई गईं कि क्या वास्तव में यह सच हो सकता है। क्या ट्रंप सच में व्हाइट हाउस छोड़कर जा रहे हैं? बता दें कि वायरल हुए इस वीडियो को straightouttacontext नाम के यूजर्स ने पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मैं व्हाइट हाउस के ये लाइव शॉट ले रहा हूं, एक अच्छे शगुन के रूप में मूविंग ट्रक बाहर खड़ा है। इस वीडियो को अब तक 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है वही, 3 हजार से अधिक लोगों ने इसे रि-ट्वीट किया है।
यह भी पढ़ें: US Election 2020: फिलाडेल्फिया में काउंटिंग रुकवाने के लिए फेडरल कोर्ट पहुंचे ट्रंप, याचिका खारिज












Click it and Unblock the Notifications