पति के हाथ लगी एयरहोस्टेस की 'सेक्स डायरी', खुले विमान के अंदर के कई 'राज'
हॉलैंड। हवाई सफर के दौरान अपने सहकर्मियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली एयर होस्टेस की डायरी लीक होने के बाद वह कानूनी लड़ाई में उलझ गई है। शादीशुदा एयर होस्टेस के पति को डायरी उसके कंप्यूटर में मिली थी। डायरी पढ़कर उसका गुस्सा भड़क उठा और उसने बेहद हैरान कर देने वाला कदम उठाया।

गुस्से में आकर मीडिया में लीक कर दी डायरी
डेली मेल की खबर के मुताबिक, मामला हॉलैंड का है। डच एयरलाइन ट्रांसैविया में काम करने वाली एयर होस्टेस ने अपने कंप्यूटर में लिखी गई डायरी में सहकर्मियों के साथ शारीरिक संबंधों का जिक्र किया था। एक दिन डायरी उसके पति के हाथ लग गई और गुस्से में आकर उसने न सिर्फ मीडिया में मामला उछाला।

उड़ते विमान में संबंध बनाने का जिक्र
डायरी में एयर होस्टेस ने सहकर्मियों के साथ उड़ते विमान में और होटलों में की गई सारी एक्टिविटी को डीटेल में लिखा था। एयर होस्टेस के पति ने कहा कि वह डायरी का हर पेज सार्वजनिक करना चाहता है। लेकिन जब एयरलाइन से इसे लेकर संपर्क साधा गया तो अधिकारियों ने कोर्ट का रुख कर डायरी को ब्लॉक कराने की बात कही। इस मामले में कोर्ट 24 अक्टूबर को फैसला लेगी।

एयरलाइन ने पति के खिलाफ किया केस
एयरलाइन की लीगल टीम एयर होस्टेस के पति के खिलाफ भी केस कर रही है। उस पर पत्नी की निजी जानकारी और ईमेल सार्वजनिक करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि यह अब तक पता नहीं चला है कि उसने ईमेल किसे भेजे हैं। स्थानीय मीडिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ एयर होस्टेस बल्कि उन सभी पायलट और कर्मचारियों को लेकर चिंता जताई है, जिनमें से अधिकतर शादीशुदा होंगे।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
एयरलाइन ने इस मामले में कर्मचारियों को मीडिया के सामने चुप रहने की सलाह दी है। वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल पर एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, 'हम सारी बातों को गंभीरता से ले रहे हैं। हमारी आंतरिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है किसी भी सफर में यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं हुआ।' उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को ऐसे किसी भी ईमेल को नजर अंदाज करने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications