Plane Crash: DHL कार्गो फ्लाइट आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त, हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हादसा
Plane Crash: लिथुआनिया में सोमवार को विल्नियस हवाई अड्डे के पास एक DHL कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी वजह से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे के बाद, अग्निशामकों को हवाई अड्डे के रनवे से 1.3 किमी उत्तर में स्थित एक इमारत से निकलने वाले बड़े धुएं पर पानी डालते देखा गया है।
Recommended Video
आस-पास बड़ी संख्या में पुलिस और एम्बुलेंस की मौजूदगी देखी गई है और आस-पास की कई प्रमुख सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है।

लिथुआनिया में कार्गो विमान हादसा
सरकारी नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर के प्रवक्ता ने बताया है, कि विमान, जिसे डीएचएल की ओर से स्विफ्ट एयरलाइन द्वारा संचालित किया गया था, वो लीपजिग से उड़ान भरकर एक घर पर गिर गया। लिथुआनिया के सार्वजनिक ब्रॉडकास्टर एलआरटी ने एक आपातकालीन अधिकारी के हवाले से बताया है, कि दुर्घटना के बाद दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया और बाद में एक को मृत घोषित कर दिया गया। एलआरटी ने बताया, कि विमान हवाई अड्डे के पास एक दो मंजिला घर से टकरा गया।
वहीं, लिथुआनियाई हवाई अड्डा प्राधिकरण ने विमान की पहचान "जर्मनी के लीपजिग से विल्नियस हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले डीएचएल कार्गो विमान" के रूप में की है। इसने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है, कि फायर ट्रक सहित आपातकालीन सेवाएं मौके पर थीं। जर्मनी के बॉन में मुख्यालय वाले डीएचएल समूह ने तत्काल हादसे पर कोई टिप्पणी नहीं दी, लेकिन बाद में, उसने पोस्ट किया, कि फ्लाइटों की उड़ाने फिर से सामान्य हो गई हैं।
डीएचएल विमान का संचालन मैड्रिड स्थित ठेकेदार स्विफ्टएयर द्वारा किया जाता था। ये कार्गो विमान बोइंग 737, 31 साल पुराना था, जिसे एक्सपर्ट्स पुराने एयरफ्रेम मानते हैं, हालांकि कार्गो उड़ानों के लिए यह असामान्य नहीं है।
इससे पहले आज, दक्षिणी तुर्की के अंताल्या हवाई अड्डे पर उतरने के बाद 95 लोगों को लेकर जा रहे एक रूसी विमान के इंजन में आग लग गई, तुर्की के परिवहन मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कि अजीमुथ एयरलाइंस द्वारा संचालित सुखोई सुपरजेट 100 प्रकार के विमान ने रविवार को सोची से उड़ान भरी थी और इसमें 89 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications