पाकिस्तान: नवाज शरीफ के साथ पार्टी के कई नेताओं को चुनाव तक हिरासत में लेने के आदेश

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आज लाहौर एयरपोर्ट से नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) की टीम गिरफ्तार कर लेगी, लेकिन उससे पहले पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को हिरासत में लेने का आदेश दिया है। नवाज शरीफ के पहुंचने से पहले ही पार्टी समर्थक और कई वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। एवनफील्ड मामले में नवाज शरीफ उनकी बेटी मरियम नवाज और उनके दामाद को एनएबी ने भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।

पाक: नवाज की पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में लेने के आदेश

पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) कलीम इमाम ने लेटर लिखकर लाहौर के डिप्टी कमिश्नर को 30 दिनों के लिए 7 पीएमएल-एन नेताओं को हिरासत में लेने का आदेश दिया है। हिरासत के लिए दिए गए नेताओं में साद के भाई ख्वाजा सलमा रफीक, मियान मारघूब, बिलाल यासीन, ख्वाजा इमरान नाजीर, मलिक सैफुल मलुक और वहीद आलम खान शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य नेता हाजी राणा बख्तियार को घर से गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार पीएमएल-एन के नेताओं के भाषणों से लाहौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है। जिससे की आम जनता के बीच उत्पीड़न का कारण बन सकते हैं।

इसी हफ्ते की शुरुआत में पंजाब की सत्ताधारी पीएमएल-एन पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को गिरफ्तार किया ताकि पार्टी को पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज प्राप्त करने के लिए रैली का नेतृत्व करने से रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+