देश के विकास को हिलाकर रख देता है एक 'डंक'
बेंगलूरू। एक अरब डॉलर की रकम इतनी बड़ी होती है कि गांव-गांव कई पीढ़ियों तक बैठकर खा सकते हैं। लेकिन विडंबना तो देखिए हर साल एक छोटा जीव अपना डंक मारता है और एक अरब डॉलर सिर्फ उसी डंक की वजह से बर्बाद हो जाते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं डेंगू की। डेंगू के मच्छर का प्रकोप पूरे विश्व में है।

डेंगू के मच्छर से लाखों लोग हर साल बीमार हो जाते हैं। इनके इलाज में ही हर साल एक अरब डॉलर बर्बाद हो जाता है। यह पता लगाया है अमेरिका और भारतीय शोध वैज्ञानिकों ने।
शोध वैज्ञानिक डॉनल्ड शेफर्ड ने DW को दिए साक्षात्कार में बताया है कि डेंगू के मच्छर से हर साल एक अरब डॉलर का नुकसान होता है। इस नुकसान का असर सीधे तौर पर विश्व अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।
शेफर्ड कहते हैं कि भारत में कई देशों की तरह चुनिंदा मामलों में निगरानी की जाती है। कुछ विशेष पैटर्न दिखते हैं तो उन पर जांच की जाती है। हर मामले की नहीं।












Click it and Unblock the Notifications