अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से अपील, भारतीय महिलाओं की नौकरी छीनने वाले इस वीजा नियम पर अभी न बढ़ें आगे

वॉशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी की दो महिला सीनेटर्स ने ट्रंप प्रशासन से अपील की है कि वे अपने उस फैसले पर अभी आगे न बढ़ें, जो एच-4 वीजा धारकों को मिली छूट खत्‍म करने से जुड़ा है। उनका कहना है कि इस फैसले से सबसे ज्‍यादा असर उन भारतीय-अमेरिकियों पर पड़ेगा जो कई वर्षों से यहां बसे हैं। उनका कहना है कि फैसले की वजह से कम से कम से 100,000 महिलाएं प्रभावित होंगी। अमेरिका के यूएस सिटीजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईसी) की ओर से एच-4 वीजा जारी किए जाते हैं। ये वीजा एच-1बी वीजा धारकों के पारिवारिक सदस्‍यों, उनके जीवनसाथी और 21 वर्ष से कम उम्र के बच्‍चों के लिए जारी होते हैं। इस तरह के वीजा का लाभ सबसे ज्‍यादा भारतीय आईटी प्रोफेशनल्‍स पर पड़ता है।

donald-trump-h-4-visa.jpg

वीजा नियम को खत्‍म करने से बढ़ेगा डिप्रेशन

कैलिफोर्निया की सीनेटर्स कमला हैरिस और न्‍यूयॉर्क से क्रिस्‍टन गिलीब्रांड ने होमलैंड सिक्‍योरिटी के सेक्रेटरी क्रिस्‍टजेन नीलसन और यूएससीआईसी के डायरेक्‍टर एल फ्रांसिस सिसेना को चिट्ठी लिखी है। यह चिट्ठी ऐसे समय आई है जब होमलैंड सिक्‍योरिटी की ओर से कोर्ट को पिछले हफ्ते बताया गया है कि वह एच-4 वीजा धारकों को मिले रोजगार को खत्‍म करने जा रहा है। इससे जुड़ा एक नोटिफिकेशन तीन माह से भी कम समय में जारी कर दिया जाएगा। ट्रंप प्रशासन एच-1बी वीजा नीति को रिव्‍यू कर रहा है। प्रशासन का मानना है कि कई कंपनियां अमेरिकी कामगारों को हटाने के लिए इस नीति का गलत प्रयोग कर रही हैं। प्रशासन सार्वजनिक तौर पर और साथ ही कोर्ट में कहा चुका है कि एच-4 वीजा के तहत मिले वर्क परमिट को खत्‍म करने जा रहा है।

ओबामा के फैसले ने बदली थी किस्‍मत

इस कदम का सबसे ज्‍यादा असर उन भारतीय महिलाओं पर पड़ेगा जिन्‍हें पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में फायदा मिला था। सीनेटर्स की ओर से जो चिट्इी लिखी गई है उसमें कहा गया है, 'एच-नियम को खत्‍म करने से उन महिलाओं को खासी दिक्‍कते होंगी जिन्‍हें जबरदस्‍ती अपनी जॉब छोड़नी पड़ेगी। ऐसा करने से हम महिलाओं को अकेलेपन, डिप्रेशन, चिंता और अपराध बोध की तरफ ढकेल देंगे।' कमला हैरिस पहली भारतीय-अमेरिकी सीनेटर्स हैं। हैरिस और गिलीब्रांड ने लिखा है एच-4 को खत्‍म करने का मतलब गलत तरीके से दक्षिणी एशियाई महिलाओं को निशाना बनाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+