AK47: कैसे बनी दुनिया की सबसे घातक राइफल? जिसने ली 10 लाख से ज्यादा जानें!
AK47: अमेरिका में ट्विन टावर पर हमला करने वाले आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का जो फोटो सामने आए उसमें वह AK-47 लिए दिखाई देता है, जो बताता है कि ये राइफल आतंकवादियों की भी पहली पसंद रही है। AK-47 फौजियों की पहली पसंद क्यों और कैसे बनी और कैसे ये दुनिया में सबसे ज्यादा जान लेने वाली राइफल बन गई? ऐसी कई कहानियां हैं जो AK-47 के साथ चलती हैं। इसलिए जानना जरूरी हो जाता है कि यह इतनी पॉपुलर क्यों है?
बंदूक अटकने से बनी AK-47
"कहानी शुरू होती है सोवियत संघ के एक नौजवान टैंक-सिपाही, मिखाइल कलाश्निकोव से। 1940 के दशक में युद्ध के दौरान मिखाइल कलाश्निकोव घायल हो गए। कहा जाता है कि उनकी बंदूक अटकने की वजह से ऐसा हुआ था। लिहाजा मिखाइल ने सोचा कि एख ऐसी राइफल क्यों न बनाई जाए जो सिपाहियों के हाथों में हो तो भरोसा पैदा करे, जिसको चलाना आसान हो, और देखभाल भी कम ही लगे।

1947 में उनकी टीम ने एक डिजाइन पेश किया ऑटोमैटिक कलाश्निकोव, यानी AK-47 का। 2 साल इस पर काम किया गया। कई बार असफलता मिली और तब जाकर बनी AK-47। 18 जून 1949 को इसे सोवियत सेना ने औपचारिक रूप से ऑपरेशन में लाया। यह 'मेकिंग' किसी वर्कशॉप मैनुअल की तरह पुर्ज़ा-दर-पुर्ज़ा नहीं, बल्कि जरूरत, अनुभव, असफलता और साधारण इंजीनियरिंग का एक नतीजा थी।"
डिज़ाइन की फिलॉसफी
"AK-47 की खूबियों ने ही इसे पॉपुलर करवाया। दरअसल यह गैस-ऑपरेटेड राइफल थी जिसमें लॉन्ग-स्ट्रोक पिस्टन सिस्टम था जो कि कम पार्ट्स की मदद से बनाया गया था। इसकी टॉलरेंस इतनी हाई थी कि धूल, कीचड़, बारिश, कुछ भी हो यह अटकती नहीं थी। जो उस दौर में सैनिकों के सामने बड़ी चुनौती थी कि अगर बारिश का सीजन है और राइफल में पानी चला गया या राइफल कीचड़ में गिर गई तो अटक जाती थी। जिसके चलते दुश्मन गोली दागकर काम तमाम कर देता था। वहीं AK-47 के बारे में कहा जाता है कि इसे 10 साल भी जमीन में गाड़कर रखो और फिर निकालकर चलाओ तब भी यह नहीं अटकेगी।
AK-47 का रखरखाव भी आसान था और ट्रेनिंग ऐसी की कुछ ही दिन में इसमें पारंगत हुआ जा सकता था। सबसे बड़ी यह कॉस्ट इफेक्टिव थी। इसे बनाने में बाकी राइफलों की तुलना में कम खर्चा होता था। यही वजह थी कि इसकी 'यूज़र-फ्रेंडलीनेस' ने इसे पेशेवर सेनाओं से लेकर आतंकवादियों तक हर हाथ में जगह दिलाई।"
इतिहास-कोल्ड वॉर से ग्लोबल आइकॉन तक
"कोल्ड वॉर के दशकों में सोवियत संघ और बाद में चीन ने इस राइफल को अपने मित्र देशों और आजादी की लड़ाई लड़ने वाले क्रांतिकारियों तक पहुंचा दिया। नतीजनत AK-47 और इसके वैरिएंट्स का घरेलू स्तर पर निर्माण होना शुरू हो गया, क्योंकि डिजाइन, फंक्शन और क्वॉलिटी के भेद खुल गए थे। कई देशों में स्थानीय लाइसेंसिंग, और कई जगह अवैध कॉपी-जैसे कि 'खैबर पास कॉपी' ने इसकी संख्या को विस्फोटक ढंग से बढ़ा दिया। अनुमान है कि दुनिया में कुल 70 से 100 मिलियन तक 'कलाश्निकोव' या फिर AK सीरीज की राइफलें मौजूद हैं। कुछ स्टडीज इसे 100 मिलियन तक बताती हैं। हालात ये हैं कि सही संख्या बताना मुश्किल है, क्योंकि अब ये कहीं भी बन रही हैं।
इतनी पॉपुलर क्यों हुई?
AK-47 की पॉपुलैरिटी के पांच बड़े कारण बताए जाते हैं। पहला विश्वसनीयता- यानी कठोर परिस्थितियों में भी काम करती है। दूसरा- कम खर्चीली यानि- उत्पादन सस्ता, पार्ट्स भी सिंपल हैं। तीसरा आसान ट्रेनिंग यानी शुरुआती यूज़र भी तेजी से सीख लें। चौथा- उपलब्धता, मसलन कोल्ड वॉर सप्लाई और बाद में अवैध बाज़ारों में इसका मिलना। और आखिरी मल्टी-वैरिएंट इकोसिस्टम यानी अलग-अलग देशों में बने दर्जनों वर्जन, स्पेयर पार्ट्स भी आसानी से मिल जाते हैं। इन्हीं खूबियों ने AK-47 को सैन्य, अर्धसैनिक, विद्रोही, अपराधी-सबके हाथों में लोकप्रिय बना दिया, और यह पॉप-कल्चर का भी आइकॉन बन गई।"
AK-47 ने कितनों की जान ली?
"यहां आकर इतिहास एक नैतिक प्रश्न बन जाता है: AK-47 से कितनी मौतें हुईं? साफ-साफ संख्या कोई संस्था नहीं बता सकती-क्योंकि हर जंग में कई हथियारों की भूमिका होती है। लिहाजा रिकॉर्ड पुख्ता नहीं हो पाता, लेकिन वैश्विक स्तर पर 'स्मॉल आर्म्स' (यानी हल्के हथियार) से होने वाली मौतों का अनुमान सालाना कई लाख तक जाता है। मानवीय अधिकार संगठनों ने लंबे समय से चेताया है कि हर साल लगभग 500,000 लोगों की जान हल्के हथियारों से के चलते जान चली जाती है। फिर भी एक अंदाजे के मुताबिक यह 10 लाख से ज्यादा जानें अब तक ले चुकी है, लेकिन ये सिर्फ अनुमान मात्र है।
राजनीति और काला बाज़ारी
"AK-47 केवल एक राइफल ही नहीं बल्कि सिंबल भी बनी, ताकता का, क्रांति का, प्रतिरोध का, और कई जगहों पर अपराध का। इसकी काला बाज़ारी ने इसे और आसान बना दिया। कहीं इसकी कीमत लाखों में तो कहीं एक मुर्गे के बदले रही। गरीबी ज्यादा हुई तो चाकू घोंपकर छीनी भी गई। इसकी बची-कुची ब्रांडिंग फिल्मों, गेम्स, पोस्टरों, यहां तक कि राजनीतिक आइकनोग्राफी तक सभी ने कर दी।
कितने और वर्जन बने?
इसके कई अपग्रेड वर्जन जैसे कि AKM-हल्की, स्टैम्प्ड रिसीवर वाली। फिर 1970 के दशक में 39mm की AK-74। बाद में 100-सीरीज़, वहीं आज रूसी AK-12 और AK-203 जैसे लेेटेस्ट वर्जन्स ने मार्केट में जगह बना रखी है। चीन ने इसका 'AK-56' वर्जन भी निकाला और ये भी सफल रहा। कुल मिलाकर यह महफिल लूट लेने वाली राइफल रही जिसने कई महफिलें लूटी, कई उजाड़ी। बावजूद इसके यह आज भी शान का प्रतीक है।
ये खबर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications