कैलिफोर्निया की डेथी वैली में 54 °C के करीब पहुंचा तापमान, क्या इस हफ्ते में टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड?

अमेरिका में लगातार बढ़ते तापमान ने 11 करोड़ से भी अधिक लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में इस सप्ताह तापमान खतरनाक लेवल पर पहुंचने वाला है।

इस बीच राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि कैलिफोर्निया की डेथ वैली में तापमान 128 डिग्री फ़ारेनहाइट (53.33 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया है। डेथ वैली दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है।

Death Valley close to 54 degrees Celsius

इस हफ्ते पारा और चढ़ने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि ये आंकड़ा बढ़कर 54 डिग्री को पार कर जाएगा। ये धरती पर सबसे अधिक तापमान होगा।

आपको बता दें कि कैलिफ़ोर्निया, एरिजोना, फ्लोरेडा, नेवादा सहित टेक्सास में स्थिति भयावह बनी हुई है। अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस ने लोगों से कहा है कि वो अपने सेहत के साथ कोई रिस्क ने लें और गर्मी में बाहर न निकले। रिपोर्ट के मुताबिक लास वेगास में रविवार दोपहर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया।

एरिजोना की राजधानी फीनिक्स में रविवार की दोपहर में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह लगातार 17वां दिन है जब फीनिक्स में तापमान 43 डिग्री से ऊपर गया है। पिछला रिकॉर्ड 18 दिनों का है, जो जून 1974 में स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी गेब्रियल लोजेरो ने कहा, फीनिक्स मंगलवार को उस रिकॉर्ड को तोड़ने की राह पर है।

कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा तक पूरे अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। वहीं, अमेरिका का पूर्वोत्तर हिस्सा भीषण बाढ़ से परेशान है। पेंसिल्वेनिया में शनिवार को भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कई कारें बह गईं। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 9 महीने का बच्चा और 2 साल की बच्ची लापता बताए जा रहे हैं।

यह सिर्फ अमेरिका की स्थिति नहीं है। लगभग पूरी दुनिया में मौसम से जुड़ी बुरी स्थिति बनी हुई है। यूरोप में विनाशकारी गर्मी पड़ रही है तो वहीं भारत, जापान, द कोरिया और चीन में नाटकीय बाढ़ आ रही है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक पूरी दुनिया पर ग्लोबल वॉर्मिंग का असर बढ़ता जा रहा है। पिछला जून 174 सालों के इतिहास में सबसे गर्म महीना रहा। इसके पीछे की मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बात की अच्छी संभावना है कि 2023 को रिकॉर्ड सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+