मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति के 529 समर्थकों को फांसी

अदालत ने मोर्सी समर्थकों को पुलिस वालों की हत्या और हिंसक घटनाओं के लिए सजा सुनाई है। आरोपियों को काइरो के एक कैंप से पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था, ये सभी मुर्सी को फिर से राष्ट्रपति पद पर बहाल करने की मांग कर रहे थे।
यह ध्यान देने योग्य है कि मोर्सी के अपदस्थ होने के बाद से ही मिस्र का प्रशासन लगातार इस्लामिक संगठन से जुड़े लेागों के साथ कठोरता से पेश आ रहा है। कार्रवाई में अब तक सैंकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मोर्सी को 3 जुलाई 2013 को फील्ड मार्शल अल-सिसी ने अपदस्थ किया था।
मिस्र में क्रांति होने के बाद से ही वहां पर हालात बड़े ही अव्यवस्थित हैं।












Click it and Unblock the Notifications