भूकंप से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 70 लोगों की मौत
इस्लामाबाद। सोमवार को 7.5 रिक्टर स्केल तीव्रता वाले भूकंप की वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 70 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान की स्वात घाटी और पेशावर में हुआ है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में कम से 50 लोगों की मौत हुई है।
दूसरी ओर अफगानिस्तान में स्कूल की एक बिल्डिंग में भकूंप के बाद मची भगदड़ में कम से कम 12 छात्राओं की मौत हो गई है। इनमें से कुछ छात्राओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पढ़ें-एक भूकंप की वजह से दुनिया में होंगी चार करोड़ मौतें
अफगानिस्तान में करीब 120 लोगों के घायल होने की खबर है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक रिक्टर पर भूकंप की तीव्रता 7.5 थी।
इसका केंद्र काबुल से 256 किलोमीटर उत्तर पूर्व में हिंदूकुश की पहाड़ियों में था। काबुल के कई स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने इससे पहले इतना भयंकर भूकंप नहीं देखा था। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के बाद मोबाइल सेवाओं पर भी बड़े पैमाने पर असर पड़ा है।













Click it and Unblock the Notifications