Myanmar: जान बचाकर भागते रोहिंग्या मुसलमानों पर भीषण हवाई हमला, म्यांमार में 200 से ज्यादा लोगों की हत्या

Myanmar deadly drone attack on Rohigyas: म्यांमार के पश्चिमी राज्य राखिन में हिंसा प्रभावित क्षेत्र से भागने की कोशिश कर रहे कम से कम 200 रोहिंग्याओं की ड्रोन हमले में मौत हो गई है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

कई चश्मदीदों के आधार पर रिपोर्ट में बताया गया है, कि बचे हुए लोग शवों के ढेर के बीच फंसे हुए मृत और घायल रिश्तेदारों की पहचान कर रहे थे। चार चश्मदीदों और कार्यकर्ताओं और एक डिप्लोमेट के मुताबिक, सोमवार को ड्रोन हमले में पड़ोसी बांग्लादेश में सीमा पार करने का इंतजार कर रहे परिवारों को निशाना बनाया गया है।

Myanmar deadly drone attack on Rohigyas

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ितों में एक गर्भवती महिला और उसकी 2 साल की बेटी भी शामिल है। महिला के पति 35 वर्षीय मोहम्मद इलियास ने दावा किया, कि ड्रोन हमले में उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई है। इलियास ने कहा, कि जब ड्रोन ने भीड़ पर हमला करना शुरू किया, तो वह उनके साथ तटरेखा पर खड़ा था।

उन्होंने कहा, "मैंने कई बार गोलाबारी की बहरा करने वाली आवाज सुनी।" इस घटना के बारे में बात करते हुए, इलियास ने कहा, कि वह खुद को बचाने के लिए जमीन पर लेट गया और जब वह उठा, तो उसने देखा, कि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं और उनके कई अन्य रिश्तेदार मर चुके हैं।

रोहिंग्याओं से भरी नाव पलटी

इसके अलावा, सोमवार को भाग रहे रोहिंग्याओं को ले जा रही एक नाव भी म्यांमार और बांग्लादेश को अलग करने वाली नफ नदी में डूब गई। दो चश्मदीदों और बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, नाव डूबने से दर्जनों लोग मारे गए हैं। हाल के हफ्तों में म्यांमार के सैन्य बलों और विद्रोही मिलिशिया के बीच लड़ाई के दौरान रखाइन राज्य के नागरिकों पर यह ड्रोन हमला सबसे घातक हमला है।

मिलिशिया और म्यांमार की सेना ने हमले के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया, हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है, कि ड्रोन हमला विद्रोही मिलिशिया द्वारा किया गया था। अभी तक मृतकों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। लेकिन उनकी संख्या 150 से ज्यादा है।

इस बीच, घटना के कुछ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं, जिनमें कीचड़ भरे मैदान में शवों के ढेर और उनके चारों ओर उनके सूटकेस और बैकपैक बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

तीन जीवित बचे लोगों ने रॉयटर्स को बताया है, कि 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि घटना के बाद के एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, कि उसने कम से कम 70 शव देखे हैं। इसके अलावा, एसोसिएटेड प्रेस ने डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, जो एक अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा सहायता समूह है, उसने अपने बयान में दावा किया है, कि वह हिंसा से संबंधित चोटों के साथ बढ़ती संख्या में रोहिंग्याओं का इलाज कर रहा है, जो सीमा पार कर बांग्लादेश में घुसने में कामयाब रहे हैं।

म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों का नरसंहार

आपको बता दें, कि 2017 में सैन्य नेतृत्व वाली कार्रवाई के बाद 7,30,000 से ज्यादा रोहिंग्या, दक्षिण-पूर्व एशियाई देश म्यांमार से भाग गए थे, जिसके बारे में संयुक्त राष्ट्र ने कहा था, कि यह नरसंहार के इरादे से किया गया था। 2021 में, सैन्य जुंटा ने सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित आंग सान सू की पार्टी की सरकार को बर्खास्त कर दिया, तब से देश में उथल-पुथल मची हुई है।

रोहिंग्या कई हफ्तों से राखिन राज्या से भाग रहे हैं, क्योंकि कई सशस्त्र मिलिशिया में से एक, अराकान आर्मी ने देश के उत्तरी हिस्से में सेना के खिलाफ व्यापक बढ़त हासिल कर ली है, और इस क्षेत्र में मुसलमानों की एक बड़ी आबादी रहती है।

पहले यह बताया गया था, कि मिलिशिया ने मई में सबसे बड़े रोहिंग्या शहर को जला दिया था, लेकिन समूह ने आरोपों से इनकार किया है। लेकिन, म्यांमार से रोहिंग्याओं के भागने का सिलसिला जारी है, वहीं बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद आशंका उत्पन्न हो गई है, कि क्या इन रोहिंग्याओं को शरण मिल पाएगा या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+