मिस्र: गीजा पिरामिड के पास पर्यटक बस पर अटैक, 4 की मौत, 12 घायल

काहिरा। मिस्र के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गीजा पिरामिड के निकट एक बम धमाका होने से 4 की मौत और 12 अन्य घायल हुए हैं। मरने वालों में वियतनाम के 3 पर्यटक और टूर गाइड की मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क के किनारे यह बम विस्फोट हुआ है, जहां से एक बस 14 लोगों को ले जा रही है। हमलावरों ने बस को निशाना बनाया है, हालांकि, फिलहाल किसी आतंकी हमले की पुष्टी नहीं की गई है।

मिस्र: गीजा पिरामिड पर पर्यटक बस पर अटैक, 4 की मौत, 12 घायल

मिस्र के प्रधानमंत्री ने मुस्तफा मदबौली ने कहा कि सड़क के किनारे रखे बम से बस टकरा गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ है। इस हमले में घायल हुए सभी लोग वियतनाम के बताये जा रहे हैं, वहीं मिस्र का एक बस ड्रायवर भी हमले का शिकार हुआ है।

फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इससे पहले आईएसआईएस इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

क्रिसमस और नए साल को देखते हुए मिस्र में पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। मिस्र में ईसाई समुदाय के लोग अल्पसंख्यक है और बाहर से भी नए साल के मौके पर हजारों की संख्या में पर्यटक काहिरा आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+