पश्चिमी अफ्रीकी देश माली फिर खूनी जंग की बनी गवाह, आतंकी हमलों में 42 सैनिकों की मौत
मालियन सेना वर्षों से आतंकियों का मुकबला करता आ रहा है। पश्चिम अफ्रीका का यह देश दशकों से आतंकियों का केंद्र रहा है। यहां आए दिन आतंकी वारदातें होती ही रहती हैं।
बमाको, 11 अगस्त : पश्चिमी अफ्रीकी देश माली की धरती एक बार फिर से सैनिकों के खून से लाल हो गई। माली सरकार ने बुधवार को बताया रविवार को टेसिट शहर में हुए आतंकी हमलों में उनके 42 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 22 गंभीर रूप से घायल हुए है। माली की सरकार ने खूंखार आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) से जुड़े किसी संगठन पर हमले का आरोप लगाया है। मालियन सेना के उपर आतंकियों का यह अब तक का सबसे जबरदस्त हमला बताया जा रहा है।

पलक झपकते ही लोग मारे जाते हैं यहां
पश्चिम अफ्रीका के देश माली में आतंकी घटनाएं एकाएक हो जाती है। यहां लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिलता है। माली में हुए आतंकी हमलों में 42 सैनिक मारे गए हैं। सरकार कह रही है कि, इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ है। घायल 22 सैनिकों का इलाज चल रहा है। यह मालियन सेना के लिए हाल के वर्षों में सबसे घातक हमलों में से एक था, जो पश्चिम अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में फैले आतंकवादी समूहों द्वारा एक दशक से लंबे समय से विद्रोह से जूझ रही है।

IS आतंकी हमला हो सकता है: सरकार
सरकारी बयान के मुताबिक, सशस्त्र आतंकवादी समूहों ने हमले के लिए ड्रोन, विस्फोटक, कार बम और तोपखानों का प्रयोग किया है। इससे इस्लामिक स्टेट के किसी संगठन के इस हमले में शामिल होने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि आईएस हमला करने के दौरान इन घातक हथियारों का इस्तेमाल करती है।

खूनी जंग में कुछ भी नहीं बचता है
वहीं जानकारी के मुताबिक कई घंटो तक चली मुठभेड़ में सैनिकों ने 37 आतंकियों को मार गिराया। वहीं, सेना ने पहले कहा था कि हमले में 17 सैनिक मारे गए थे और 9 लापता हो गए थे। वहीं, 42 सैनिक भी मारे गए।

माली पर जुंटा सैन्य का शासन
बता दें कि, माली पर जुंटा सैन्य का शासन चलता है। इसने 2020में लोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंका था। क्योंकि देश में पिछली सरकार में ज्यादा हमले हो रहे थे और उस पर लगाम लगाने के लिए शायद ऐसा किया गया था। हालांकि, जुंटा शासन में भी हालात नहीं सुधरे हैं, क्योंकि आए दिन आतंकी हमले होते ही रहते हैं, जिससे जनता काफी परेशान रहती है।
(Photo Credit :Twitter/ANI)
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications