अमेजॉन गोदाम के टॉयलेट डस्टबिन में मृत नवजात शिशु मिलने से हड़कंप

फोएनिक्स। अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी राज्य एरिजोना की राजधानी फोएनिक्स के अमेजॉन गोदाम में हैरान करने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक वीमेन टॉयलेट के डस्टबिन में मृत नवजात शिशु मिला है। फोएनिक्स के अमेजॉन गोदाम में रात करीब 8.30 बजे पुलिस और पैरामेडिक्स की टीम पहुंची और इमरजेंसी सर्विस टीम पहुंचने के बाद नवजात शिशु को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन वह मरा हुआ था।

अमेजॉन गोदाम के टॉयलेट डस्टबिन में मृत शिशु मिलने से हड़कंप

पुलिस में बताया कि अमेजॉन के गोदाम में वीमेन टॉयलेट के डस्टबिन में एक मृत नवजाात शिशु मिला है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और मृत नवजात शिशु के बारे में ज्यादा जानकारी बताने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मृत शिशु के मां का पता लगा रही है कि महिला अमेजॉन की ही कर्मचारी थी या कोई बाहरी थी।

इस घटना के बाद अमेजॉन की प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, 'यह बहुत दुखद और भयावह घटना है। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं और मामले की तह तक पहुंचने के लिए हम उनका सपोर्ट कर रहे हैं।' प्रवक्ता ने कहा कि हमारी टीम की सेफ्टी और वेलनेस सबसे पहली प्राथमिकता है। प्रवक्ता ने कहा कि 1,000 से भी ज्यादा कर्मचारियों वाले फोएनिक्स में अमेजॉन के कुल चार गोदाम है, जिसमें से एक गोदाम में यह मृत नवजात शिशु मिला है।

अमेजॉन गोदामों में इस प्रकार की पहली भी कई घटनाएं हो चुकी है। 2015 ने न्यूयॉर्क टाइम्स के एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजॉन में वर्कलोड की वजह से कई लोगों कुंठा का शिकार हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+