पाकिस्तान में दाऊद के भाई हुमायूं कासकर की कैंसर से मौत
मुंबई। भारत के मोस्ट वॉटेंड क्रिमिनल दाऊद इब्राहिम के सबसे छोटे भाई हुमायूं कासकर की गुरूवार को मौत हो गई है। कासकर को कैंसर था और वो साल 2007 से ही इस बीमारी से पीड़ित था।
कासकर के ऊपर एक भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं था लेकिन फिर भी वो गिरफ्तारी के डर से इंडिया इलाज के लिए नहीं आया। कासकर की मौत कराची में हुई और उसे गुरूवार को ही कराची के अब्दुल्ला शाह गाजी दरगाह में सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया। उसके मौत की पुष्टि महाराष्ट्र सरकार ने भी कर दी है।
कासकर मुंबई ब्लास्ट के बाद से फरार
कासकर भी मुंबई ब्लास्ट के बाद से भारत से फरार था, आपको बता दें कि दाऊद के सात भाई और चार बहनें हैं, जिनमें से दो भाई और दो बहनों की मौत हो चुकी है।
वैसे इसी साल के अप्रैल महीने में खबर आयी थी कि दाऊद को गैंगरीन हो गया है जिसके चलते उसका पैर काटा जा सकता है और उसकी जगह नकली पैर लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि दाऊद डायबिटीज और हाई बल्ड-प्रेशर का मरीज है।













Click it and Unblock the Notifications