पाक में ही छिपा है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, फिर मानने को तैयार नहीं पड़ोसी मुल्क

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान इस बात से हमेशा इनकार करता रहा है कि दाऊद पाकिस्तान में है लेकिन लंदन की एक कोर्ट में अमेरिकी सरकार ने कहा है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है। दाऊद का वफादार जाबिर मोतीवाला इस समय लंदन की जेल में है। उसे स्कॉटलैंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग, तस्करी और वसूली का आरोप है। मोतीवाला का अमेरिका में प्रत्यर्पण होना है। मोतीवाला सोमवार को प्रत्यर्पण पर सुनवाई के पहले दिन सोमवार को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश हुआ था। हालांकि पाकिस्तान ने फिर साफ इनकार कर दिया है।

पाक में ही छिपा है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, फिर मानने को तैयार नहीं पड़ोसी मुल्क

सुनवाई के दौरान मोतीवाला के वकील ने कोर्ट में कहा कि जाबिर डिप्रेशन का शिकार है। वह तीन बार खुदकुशी की कोशिश कर चुका है। ऐसे में उसे अमेरिका नहीं भेजा जा सकता। इस पर अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि जॉन हार्डी ने कहा कि एफबीआई न्यूयॉर्क में डी-कंपनी की जांच कर रही है। डी-कंपनी पाकिस्तान, भारत और यूएई में स्थित है। जाबिर मोतीवाला दाऊद के लिए काम करता रहा है। हार्डी ने कहा, 'मोतीवाला अपने मुखिया दाऊद के लिए मीटिंग करता है। वह यात्रा भी करता रहा है। दाऊद एक भारतीय मुस्लिम है। वह अपने भाई अनिस के साथ 1993 से भारत से भगोड़ा है और पाकिस्तान में रह रहा है।

विदेश मंत्रालय ने फिर पाकिस्‍तान को घेरा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक बार फिर दाऊद इब्राहिम के ठिकाने के बारे में पाकिस्तान को घेरा है। रवीश कुमार ने कहा कि दाऊद इब्राहिम कहां छिपा है, यह तथ्य हर कोई जानता है। हर साल भारत पाकिस्तान को एक सूची सौंपता है जिसमें ऐसे अपराधियों का नाम होता है, जो भारत में वांछित हैं। रवीश कुमार ने कहा कि भारत पाकिस्तान से हर बार कहता है कि ऐसे तत्वों को भारत को वापस सौंप दे या उन्हें बैन करे। यह भारत लगातार कर रहा है।

दाऊद की मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट में भूमिका बेहद साफ है। दाऊद से बेहिचक भारतीय मीडिया बात करने में भी सफल रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से घोषित आंतकवादियों को पाकिस्तान को हर हाल में भारत को सौंप देना चाहिए। रवीश कुमार ने कहा कि यह बेहद साफ है कि आंतवादियों का लिंक पाकिस्तान के साथ है। लेकिन पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों की लिस्ट देखने के बाद लगता है कि पाकिस्तान केवल अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहता है कि वह आतंकी संगठनों और आतंकियों को खिलाफ कार्रवाई कर रहा है लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं करता है। जब कार्रवाई की बात आती है तो पाकिस्तान कुछ नहीं करता। पाकिस्तान जमीन पर आतंकवादी पल रहे हैं फिर भी पाकिस्तान कहता रहता है कि वह आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+