दाऊद का करीबी रविराज गिरफ्तार, नकली नोट का करता था कारोबार
नेपाल पुलिस की सीआईबी टीम ने रविराज को गिरफ्तार किया है। रविराज सिंह पर जाली नोटों का कारोबार चलाने का आरोप है।
नई दिल्ली। भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम के करीबी को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रविराज सिंह के तौर पर हुई है।

रविराज सिंह को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम को करारा झटका लगा है। उसके करीबी रविराज सिंह को नेपाल के काठमांडू में गिरफ्तार किया गया है।
नेपाल पुलिस की सीआईबी टीम ने रविराज को गिरफ्तार किया है। रविराज सिंह पर जाली नोटों का कारोबार चलाने का आरोप है।
नकली नोटों का करता था कारोबार
बताया जा रहा है कि रविराज सिंह ने नकली नोटों के कारोबार का पूरा रैकेट बना रखा था। कॉल सेंटर की आड़ में वह इन नोटों का कारोबार करता था।
बताया जा रहा है कि उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। करीब एक साल तक वह जेल में रहा था।












Click it and Unblock the Notifications