Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India-Denmark: डेनमार्क के क्राउन प्रिंस-प्रिंसेस चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, ताजमहल का किया दीदार

डेनमार्क के प्रिंस और प्रिसेंज एक ओपन कार से आगरा स्थित ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। इस दौरान यहां उनका लोक नृत्य से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने काफी देर तक खूबसूरत स्मारक का भ्रमण किया।

Danish Crown Prince Visit tajmahal

डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेज मेरी एलिजाबेथ चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को भारत पहुंचे हैं। यहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। दो दशकों में डेनमार्क के शाही परिवार की ओर से यह पहली भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के निमंत्रण पर दोनों भारत आए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत और बढ़ाएगी।

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन व अन्य अधिकारी भी भारत पहुंचे हैं। इससे पहले 2003 में क्राउन प्रिंस ने भारत की यात्रा की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले महारानी मारग्रेट II ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक डेनमार्क के प्रिंस और प्रिसेंज एक ओपन कार से आगरा स्थित ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। इस दौरान यहां उनका लोक नृत्य से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने काफी देर तक खूबसूरत स्मारक का भ्रमण किया। ताजमहल देखकर दोनों होटल अमर विलास लौटे गए। इसके बाद वह आगरा किला देखने के लिए चले गए। यह शाही जोड़ा दिल्ली के बाद चेन्नई जाएगा। वे 2 मार्च को चेन्नई से डेनमार्क को प्रस्थान करेंगे।

राष्ट्रपति से भी होगी मुलाकात

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान क्राउन प्रिंस और प्रिंसेज महामहिम क्राउन प्रिंस उपराष्ट्रपति से मिलेंगे और सीआईआई द्वारा आयोजित इंडिया-डेनमार्क: पार्टनर्स फॉर ग्रीन एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। मंत्रालय की ओर से कहा गया, "भारत और डेनमार्क जीवंत और मुक्त लोकतांत्रिक देशों के रूप में नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़े सामान्य मूल्यों और महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मुद्दों पर साझा विचार रखते हैं। इस यात्रा से भारत और डेनमार्क के बीच घनिष्ठ व मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+